[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू

एनजीसी योजना अंतर्गत कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण कर स्वच्छता का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की नेशनल ग्रीन कोर योजना के अंतर्गत स्काउट गाइड कार्यालय झुंझुनू में विभिन्न किस्म के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यालय परिसर में सजावटी पौधे, छायादार, फलदार, फूलदार एवम् विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण महत्त्वपूर्ण है। इस दौरान किचन गार्डन हेतु भूमि तैयार की गई, जिसमें विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियां इत्यादि लगाई जाएंगी। इस अवसर पर उपस्थित रोवर्स रेंजर्स ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए कहा कि हम जहां रह रहे हैं, जहां कार्य करते हैं वहां का परिवेश साफ सुथरा होना चाहिए ताकि दूसरों को प्रेरणा मिल सके।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने कहा कि राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार जिले में इको क्लब सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य यथा जल सरंक्षण, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान, स्वच्छता चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न हो और सामूहिक प्रयासों से हमारी प्राकृतिक धरोहर को हम बचा सके।

इस दौरान सी. ओ .गाइड सुभीता महला ने सभी रोवर्स रेंजर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड संगठन में कार्य करने वाले कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड रोवर रेंजर तथा पदाधिकारी निस्वार्थ एवं समर्पण भाव से कार्य करते हैं । इस अवसर पर रामदेव सिंह गढवाल, विजय गर्वा, अमर चंद, दिनेश कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालय के रोवर्स, रेंजर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet