[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ममता की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया रोटी डे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ममता की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया रोटी डे

ममता की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया रोटी डे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : झुंझुनूं के झुंझुनूं हवेली होटल में ममता की पाठशाला के बच्चों को अच्छा खाना खिलाकर रोटी डे मनाया।विकास आल्हा एवम् सीताराम बास बुडाना ने बताया कि फरवरी माह में युवा रोज डे, वेलेंटाइन डे मनाते हैं। लेकिन आज नेक सोच रखने वाले युवाओं ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ रोटी डे मनाया। रोटी डे का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को ये आभास करवाना था की इतने अच्छे होटल में खाना खाकर बच्चों को अच्छा लगे। वो भी पढ़ लिखकर कुछ अच्छा करें। झुंझुनूं जिले के युवाओं ने वाट्सअप पर मुहिम चलाकर लोगों को प्रेरित करके आर्थिक सहयोग लिया। आज झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 50 बच्चों को हवेली होटल में बुलाकर अच्छा खाना खिलाया, पढ़ने के लिए कॉपी पेंसिल एवम् गर्म कपड़े, चप्पल वितरित की। तथा प्रोफेसर किशोर बरवड़ सहित सभी सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने गानों की धुन पर खूब डांस किया।

इस दौरान जेईएन अमित करोल, विकास काला, महेश जसरापुर, डॉक्टर सुरेश शिला, इंद्राज सिंह भूरिया, अंजली गर्वा, समीर खान चनाना, सुनील मार्शल, कमलेश काला, अजय वर्मा, रतन सिंह, तनवीर, अजीज, विकास मेघवाल, उमेश, जीतू भूरिया, संदीप बोयल, सुमन चौधरी, आवाम ग्रुप झुंझुनूं एवम् भीम आर्मी के सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet