[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क बनाने की मांग को प्रदर्शन:खेतड़ी मुख्य बाजार में सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का दो माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण, समस्या से परेशान व्यापारियों ने किया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क बनाने की मांग को प्रदर्शन:खेतड़ी मुख्य बाजार में सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का दो माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण, समस्या से परेशान व्यापारियों ने किया विरोध

सड़क बनाने की मांग को प्रदर्शन:खेतड़ी मुख्य बाजार में सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का दो माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण, समस्या से परेशान व्यापारियों ने किया विरोध

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के मुख्य बाजार में सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान होकर मंगलवार को बाजार के व्यापारियों ने ठेका कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और सड़क का निर्माण करवाने की मांग की।

व्यापारियों ने बताया कि खेतड़ी कस्बे में सीवरेज व पेयजल के लाइन डालने को लेकर ठेका कंपनी की ओर से कस्बे की सड़कों को जगह-जगह तोड़ दिया गया। लेकिन सड़क का दोबारा से निर्माण कार्य नहीं होने के कारण आमजन को बेहद परेशानी हो रही है। कस्बे के मुख्य बाजार में ठेका कंपनी की ओर से दो माह पूर्व पेयजल व सीवरेज के लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया था।

ठेका कंपनी की ओर से कस्बे की सड़कों को जगह-जगह तोड़ दिया गया।
ठेका कंपनी की ओर से कस्बे की सड़कों को जगह-जगह तोड़ दिया गया।

कंपनी की ओर से लाइन तो डाल दे गई, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अधर में ही छोड़ दिया गया। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रह जाने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि वार्ड में सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ठेका कंपनी के इंजीनियर व ठेकादार से इस संबंध में पूर्व में भी अवगत करवाया जा चुका है। जिस पर उन्होंने जल्द सड़क का निर्माण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी ठेका कंपनी की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने से सड़क की हालत काफी दयनीय बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को भी ग्रामीणों की ओर से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से भी सड़क के निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विरोध कर रहे व्यापारियों बताया कि यदि ठेका कंपनी व प्रशासन की ओर से जल्द ही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाया गए, तो व्यापारियों की ओर से उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश गुप्ता, नरेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, जगदीश मित्तल, राजेंद्र नालपुरिया, भूपेंद्र कुमावत, गोविंद चंचलानी, दीपक नायक, योगेश अग्रवाल, अन्नु, राकेश, अनिल कुमार, चौथमल सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet