भाजपाईयों ने उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस मनाया
भाजपाईयों ने उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर इसे समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जानकारी देते हुए नगर मण्डल उपाध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि फ़ौज का मौहल्ला स्थित राधे कृष्ण मंदिर में भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जोशी ने बताया कि पार्टी के प्रमुख विचारक अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का सदैव स्वागत किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का उन्होंने रास्ता दिखाया।पंडित उपाध्याय की पुण्य तिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
इस मौक़े पर भाजपा शहर महामंत्री रवि लांबा, शहर उपाध्यक्ष ललित जोशी,महेंद्र सोनी, नगर मंत्री अनिल जोशी,वरिष्ठ कार्यकर्ता लीलाधर पुरोहित,पार्षद विजय कुमार सैनी,संदीप गोयल,सौरव जोशी,विकाश अग्रवाल,नवल स्वामी आदि