[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकार के खिलाफ धरना दे रहे युवा-मित्र की हुई मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकार के खिलाफ धरना दे रहे युवा-मित्र की हुई मौत

बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- नींद से जागे सरकार

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो

जयपुर : राजस्थान सरकार के खिलाफ राजीव गांधी युवा मित्रों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 27 दिनों से जयपुर में फिर नौकरी की मांग को लेकर धरना दे रहे दौसा के राजकुमार गुप्ता की मौत हो गई। इसके बाद राजीव गांधी युवा मित्रों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा मित्र संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव रामचंद्र नायक ने बताया कि राजकुमार पिछले लंबे वक्त से नौकरी की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से धरना दे रहा था। लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया। इसके बाद राजकुमार की हृदय गति रुक गई और मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इसके लिए राजस्थान की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। क्यों कि बीजेपी सरकार कि वजह से ही राजकुमार बेरोजगार हो गया था। जो चिंत्ता उसे लगातार
परेशान कर रही थी। ऐसे में अगर अब भी सरकार ने समय रहते युवा मित्रों को रोजगार नहीं दिया। तो राजकुमार की तरह हजारों युवा और उनके परिजन भी इसी तरह दम तोड़ सकते है।

युवा मित्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि भाजपा सरकार के गठन के बाद 5000 युवाओं को बेवजह बेरोजगार कर दिया गया। जिससे हमारे परिवार का पालन पोषण हो पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में रोजगार का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार को हठधर्मिता छोड़ फिर से युवाओं को रोजगार देना चाहिए। अगर समय रहते ऐसा नहीं हुआ। तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet