नवाचार – शिमला में सरकारी स्कूल के बच्चे स्मार्ट बोर्ड पर करेंगे पढ़ाई
भामाशाह ने स्कूल में भेंट किया डेढ़ लाख लागत का स्मार्ट बोर्ड
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शिमला में सरकारी स्कूल के बच्चे भी अब उच्च निजी संस्थानों की तरह स्मार्ट बोर्ड पर अध्ययन करेंगे। ये खेतड़ी में ऐसा पहला सरकारी स्कूल होगा। जहां विद्यार्थी स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ेंगे। इसके लिए ग्राम शिमला के भामाशाह सवाई सिंह यादव पीटीआई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिमला के छात्रों के उपयोग हेतु प्रिंसिपल डॉ जगदीप यादव के निवेदन पर डेढ़ लाख रुपए की लागत का स्मार्ट बोर्ड भेंट किया है। जिससे विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं चालू हो सकेंगी। साथ ही भामाशाह सवाई सिंह यादव ने घोषणा की कि वह स्मार्ट बोर्ड के साथ-साथ स्मार्ट कक्ष भी तैयार करके देंगे। इसके लिए स्मार्ट कक्ष में पर्दे, कालीन, लाइट फिटिंग, पंखे, रंग रोगन आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
इसके लिए प्रिंसिपल डॉ जगदीप यादव ने भामाशाह सवाई सिंह यादव का आभार जताया। इस अवसर पर अरविंद यादव, नवीन यादव, करण सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राजेंद्र दोचानिया, वीरेंद्र कुमार, रामानंद शर्मा, सूरज कुमार गौड़, सुधीर कुमार, विकास, शिवकुमार शर्मा, गिरवर सिंह, विकास कुमार आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019632


