Lok Sabha 2024: महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम का झुंझुनूं दौरा, नेताओं से लिया फीडबैक
Lok Sabha election 2024: कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. लगातार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक ले रहे है. इसी क्रम में आज कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम झुंझुनूं पहुंची.
Lok Sabha election 2024: कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. लगातार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक ले रहे है. इसी क्रम में आज कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम झुंझुनूं पहुंची. झुंझुनूं के रीको स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा पूनियां की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम का स्वागत किया गया.
जिले की स्थिति को लेकर फीडबैक
राखी गौतम ने महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया. साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी चर्चा की. पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पर्ची सरकार जब नहीं आई थी. तब पोस्टरों और भाषणों में महिला सुरक्षा को लेकर बातें की. मगर वर्तमान में प्रदेश की स्थिति बड़ी शर्मसार है.
महिला कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी अहम
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी अहम बनती है. इसको लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रभारी और पर्यवेक्षक लगातार लोकसभा क्षेत्र का दौरा कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं. वहीं प्रदेश प्रभारी प्रदेश और प्रदेशअध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी.
आपको बता दें कि जल्द ही लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जगह-जगह बैठक का आयोजन कर रही है. तो वहीं लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहें हैं.आज झुंझुनूं में लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम का झुंझुनूं दौरा किया.
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2019217


