चुरू के सरदारशहर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 1 की मौत, 3 घायल
राजस्थान के चूरू के सरदारशहर में रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास मेगा हाइवे पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक जने की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
सरदारशहर-चुरू : चूरू के सरदारशहर में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए. हादसा रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास मेगा हाइवे पर हुआ.
मंगलवार को देर शाम रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास मेगा हाइवे पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक जने की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. इसके कारण मेगा हाइवे पर एक बार जाम लग गया.
सूचना मिलते ही थानाधिकारी मदनलाल बिश्रोई सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों की टीम ने घायलों को उपचार शुरू किया. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में ट्रैक्टर सवार सूरज सिंह पुत्र बेदाराम निवासी धर्मपुर यूपी, गोपाल पुत्र श्रवण सिंह करनवास डिडवाना, ट्रक चालक सुखजीत सिंह पुत्र दुरबाण सिंह निवासी तारणतारण पंजाब घायल हो गए, जिनका राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है. ट्रैक्टर सवार पप्पुसिंह पुत्र इतवारीलाल निवासी सिवाय यूपी की मौत हो गई. मृतक के परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019044


