[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी उत्सव के तहत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का रोमांच आठ से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शेखावाटी उत्सव के तहत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का रोमांच आठ से

शेखावाटी उत्सव के तहत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का रोमांच आठ से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चोबदार

नवलगढ़ : मोरारका फाउंडेशन के तत्वावधान में शेखावाटी उत्सव का आयोजन आठ से 11 फरवरी तक किया जाएगा। यह आयोजन कस्बे के सूर्यमंडल में होगा। उत्सव के तहत अनेक ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ग्रामीण प्रतियोगिताओं को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मोरारका फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर जुगना स्वामी ने बताया कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आठ फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। हरदड़ा व राउंडर बल्ला में 12 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 27वें शेखावाटी उत्सव का उद्घाटन नौ फरवरी को दोपहर तीन बजे कस्बे के सूर्यमंडल मैदान में होगा। इसके शुभारंभ पर नगरपालिका के पास से राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न तरह की झांकियां निकाली जाएगी। जो सूर्यमंडल पहुंचेगी। तीनों दिन रात को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें अलग-अलग जगहों की लोकप्रिय कलाकारों की पार्टियां अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं इस बार शेखावाटी उत्सव में 10 फरवरी को बंगाली कलाकरों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

उन्होंने बताया कि शेखावाटी उत्सव के तहत कई रोचक प्रतियोगिताएं होंगी। महिलाओं के लिए भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खासकर शहरी व ग्रामीण महिलाओं की रस्साकसी व मटका दौड़ हर किसी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहती है। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को सुबह 11 बजे से ग्रामीण खेल हरदड़ा, राउण्डर बल्ला, सतोलिया, लूणक्यार प्रतियोगिता, नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से सभी सरकारी व गैर सरकारी एवं शेखावाटी कलाओं की प्रदर्शनियां, सुबह साढ़े 10 बजे से स्कूली छात्राओं की पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, सुबह 11 बजे ऑर्गेनिक फूड बाजार का उद्घाटन, सुबह 11 से ही विभिन्न ग्रामीण एवं स्कूली खेल, दोपहर एक बजे से स्कूली छात्राओं के विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर तीन बजे ऊंट घोड़ी नृत्य, डफ चंग, बैण्ड, लोक नृत्य आदि के साथ शेखावाटी उत्सव का आगाज होगा। इसके अलावा रात आठ बजे से जैसलमेर व जयपुर के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से ग्रामीण एवं स्कूली खेल, दोपहर सवा 12 बजे से मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, दोपहर सवा एक बजे से रंगोली प्रतियोगिता, डेढ़ बजे से रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम, पौने दो बजे से गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, रात आठ बजे से बंगाली नृत्य एवं संगीत तथा लाफ्टर शो होगा। वहीं 11 फरवरी को सुबह सवा 11 बजे से बंधेज प्रदर्शनी, दोपहर 12 बजे से शहरी व ग्रामीण महिलाओं की मटका दौड़, दोपहर एक बजे से ओपन वर्ग सांस्कृतिक प्रतियोगिता, दोपहर डेढ़ बजे से शहरी व ग्रामीण महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, दोपहर सवा दो बजे से ग्रामीण व शहरी महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। शाम चार बजे से समापन कार्यक्रम होगा। रात साढ़े सात बजे आतिशबाजी व रात साढ़े आठ बजे से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

शेखावाटी उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

नवलगढ़ मोरारका फाउंडेशन कार्यालय में शेखावाटी उत्सव-2024 की तैयारियों को लेकर संगठन सदस्यों की बैठक हुई। मोरारका फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर जुगना स्वामी ने बताया कि बैठक में शेखावाटी उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चौटिया,डीपी शर्मा, जगमाल नेहरा, रामावतार बुगालिया, सुभाष बुगालिया, सुरेश जांगिड़, जयचंद, प्रताप नेहरा, सरोज चौधरी, हरीश हिंदुस्थानी, अनिल शर्मा, सिकंदर, विकास, अशोक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77