[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी युनिवर्सिटी ने नार्थ वेस्ट इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा : फाइनल मुकाबले में शेखावटी युनिवर्सिटी सीकर को 7 विकेट से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी युनिवर्सिटी ने नार्थ वेस्ट इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा : फाइनल मुकाबले में शेखावटी युनिवर्सिटी सीकर को 7 विकेट से हराया

जेजेटी युनिवर्सिटी ने नार्थ वेस्ट इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा : फाइनल मुकाबले में शेखावटी युनिवर्सिटी सीकर को 7 विकेट से हराया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर आठ दिन से चल रही नार्थ वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान श्री जेजेटी युनिवर्सिटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी युनिवर्सिटी सीकर को 7 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टूर्नामेंट में शेखावटी युनिवर्सिटी सीकर ने दूसरा और एमडीयू रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को युनिवर्सिटी चेयरपर्सन डाॅ विनोद टिबडेवाला व प्रेजीडेंट डाॅ देवेंद्र सिंह ढुल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन टिबडेवाला ने कहा कि आज जेजेटी यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में रौनक देखकर मैं बहुत खुश हूं इस मैदान पर ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट भी जल्द ही कराए जाएंगे उन्होंने कहा खिलाड़ियों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को 1 लाख रुपए नगद देने की घोषणा भी की जेजेटी के प्रेजिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी जेजेटी विश्वविद्यालय देश का नंबर विश्वविद्यालय होगा अभी हमें बहुत लंबा सफर तय करना है और राजस्थान के होनहार खिलाड़ियों को देश के तिरंगे तक पहुंचना है

डाॅ विनोद कुमार दुर्गादत्त टिबडेवाला खेल संकुल में हुए फाइनल मुकाबले में श्री जेजेटी युनिवर्सिटी झुंझनुं ने टाॅस जीतकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी युनिवर्सिटी सीकर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी कर रही शेखावटी युनिवर्सिटी के बल्लेबाज मेजबान युनिवर्सिटी के तेज और स्पिन आक्रमण का सामना नहीं कर पाए और 4 विकेट महज 22 रन के स्कोर पर गंवा दिए। सोनू छिक्कारा, निखिल और विकल्प की कसी हुई गेंदबाजी ने शेखावटी युनिवर्सिटी के बल्लेबाजों को दबाव से बाहर निकलने ही नहीं दिया और 18.4 ओवर में 98 रन पर पूरी टीम को आउट कर दिया। मेहमान टीम की ओर से अंकुश ने 35 गेंद पर 31 रन और विनय ने 12 गेंद पर 14 रन बनाए। जबकि श्री जेजेटी युनिवर्सिटी झुंझुनूं की ओर से सोनू ने 3.4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट, विकल्प ने 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट और निखिल ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री जेजेटी युनिवर्सिटी के कप्तान व सलामी बल्लेबाज लक्ष्य दलाल पहले ओवर में एक चौका लगाने के बाद आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज जतिन कादयान ने 2 छक्के व 3 चौके की मदद से 32 गेंद पर 35 रन और गौरव ने 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 45 गेंद पर 39 रन बनाकर टीम को जीत के नजदीक पहुंचाया। उनके विकेट गिरने के बाद रजत और भारत की जोडी ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।

फाइनल मुकाबले में इस बडी जीत के साथ मेजबान श्री जेजेटी युनिवर्सिटी झुंझुनूं नार्थ वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियन बन गई। टूर्नामेंट आयोजन सचिव डॉ अरुण कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के जतिन कादयान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सोनू छिक्कारा, फाइनल मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर के रोहित खीचड़ व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के गौरव गौड़ को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राम दर्शन फौगाट ने किया इस अवसर पर रजिस्ट्रार डाॅ अजीत कुमार, निदेशक संपदा इंजीनियर बालकृष्ण टिबडेवाला, डॉ राजेश ढाका इसमें अपने खिलाफ मनीष जसरपुरिया मुंबई ,डवाइजरी बोर्ड मैंबर डाॅ मधु गुप्ता, खेल निदेशक डाॅअरुण कुमार, शिक्षा विभाग के प्राचार्य डाॅ मनोज गोयल, डा.अमन गुप्ता कपिल जानू ,पीआर ओ डा.रामनिवास सोनी , सहित गणमान्य लोग मौजूद थे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62