[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाना है अपना हुनर तो पांच तक करवा दें रजिस्ट्रेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाना है अपना हुनर तो पांच तक करवा दें रजिस्ट्रेशन

आठ से 11 फरवरी तक होगा शेखावाटी उत्सव का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चोबदार

नवलगढ़ : नवलगढ़. मोरारका फाउंडेशन के तत्वावधान में शेखावाटी उत्सव का आयोजन आठ से 11 फरवरी तक किया जाएगा। यह आयोजन कस्बे के सूर्यमंडल में होगा। उत्सव के तहत अनेक ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर फाउंडेशन की ओ से तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मोरारका फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर जुगना स्वामी ने बताया कि 27वें शेखावाटी उत्सव का उद्घाटन नौ फरवरी को दोपहर तीन बजे कस्बे के सूर्यमंडल मैदान में होगा। इसके शुभारंभ पर नगरपालिका के पास से राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न तरह की झांकियां निकाली जाएगी। जो सूर्यमंडल पहुंचेगी। तीनों दिन रात को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें अलग-अलग जगहों की लोकप्रिय कलाकारों की पार्टियां अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं इस बार शेखावाटी उत्सव में १० फरवरी को बंगाली कलाकरों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेलों में भाग लेने के लिए जो भी टीम रजिस्ट्रेशन करवाने आए वह आधार कार्ड जरुर लेकर आएं। रजिस्ट्रेशन पांच फरवरी तक होंगे।

मटका दौड़ व म्यूजिकल चेयर का उठा सकेंगे लुत्फ

मोरारका फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर जुगना स्वामी ने बताया कि शेखावाटी उत्सव के तहत आठ फरवरी को सुबह 11 बजे से ग्रामीण खेल हरदड़ा, राउण्डर बल्ला,सतोलिया, लूणक्यार प्रतियोगिता, नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से सभी सरकारी व गैर सरकारी एवं शेखावाटी कलाओं की प्रदर्शनियां, सुबह साढ़े 10 बजे से स्कूली छात्राओं की पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, सुबह 11 बजे ऑर्गेनिक फूड बाजार का उद्घाटन, सुबह 11 से ही विभिन्न ग्रामीण एवं स्कूली खेल, दोपहर एक बजे से स्कूली छात्राओं के विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर तीन बजे ऊंट घोड़ी नृत्य, डफ चंग, बैण्ड, लोक नृत्य आदि के साथ शेखावाटी उत्सव का आगाज होगा। इसके अलावा रात आठ बजे से जैसलमेर व जयपुर के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

10 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से ग्रामीण एवं स्कूली खेल, दोपहर सवा 12 बजे से मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, दोपहर सवा एक बजे से रंगोली प्रतियोगिता, डेढ़ बजे से रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम, पौने दो बजे से गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, रात आठ बजे से बंगाली नृत्य एवं संगीत तथा लाफ्टर शो होगा। वहीं 11 फरवरी को सुबह सवा 11 बजे से बंधेज प्रदर्शनी, दोपहर 12 बजे से शहरी व ग्रामीण महिलाओं की मटका दौड़, दोपहर एक बजे से ओपन वर्ग सांस्कृतिक प्रतियोगिता, दोपहर डेढ़ बजे से शहरी व ग्रामीण महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, दोपहर सवा दो बजे से ग्रामीण व शहरी महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। शाम चार बजे से समापन कार्यक्रम होगा। रात साढ़े सात बजे आतिशबाजी व रात साढ़े आठ बजे से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62