[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद राजकुमार की 22वीं पुण्यतिथि मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

शहीद राजकुमार की 22वीं पुण्यतिथि मनाई

शहीद राजकुमार की 22वीं पुण्यतिथि मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  विकास शर्मा 
सूरजगढ़ : सेना में नौकरी के दौरान देश की हिफाजत में अपना प्राण न्योछावर करने वाले शाहिद राजकुमार की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई शहीद राजकुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत, चेयरमैन पुष्पा गुप्ता, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, पार्षद नरेंद्र शेखावत, पूर्व पार्षद अशोक सेन, पूर्व वाइस चेयरमैन संतोष खंडेलवाल सहित अन्य वक्ताओं ने शहीद राजकुमार के द्वारा राष्ट्रहित में किए गए बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में शहादत से बड़ा कोई कार्य नहीं है किसी भी रूप में देश सेवा में अपने बलिदान को देने वाले जवानों की शहादत जाया नहीं जाती है। देश पर मर मिटने वाले जवान पूरे देश के गौरव और सपूत है वह किसी जाति धर्म के नहीं है। कार्यक्रम के दौरान शहीद वीरांगना मंजू देवी का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में पार्षद राजेंद्र सोंकारिया, पार्षद प्रतिनिधि भूपेश शर्मा, कजोड़ मल, जगदीश ठेकेदार, राम सिंह सैनी, महेंद्र कुमावत, रामजीलाल कुमावत, महेश वर्मा, नरेश वर्मा, पूर्व पार्षद मदन सैनी, अमीलाल, मोंटी शर्मा, अमित सैनी, सोनू सैनी, सुरेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62