[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SFI ने कलेक्ट्रेट को घेरा, बोले-युवा मित्र बहाल हों:कहा- भाजपा सरकार ने हजारों युवाओं को बेरोजगार किया, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

SFI ने कलेक्ट्रेट को घेरा, बोले-युवा मित्र बहाल हों:कहा- भाजपा सरकार ने हजारों युवाओं को बेरोजगार किया, आंदोलन की चेतावनी दी

SFI ने कलेक्ट्रेट को घेरा, बोले-युवा मित्र बहाल हों:कहा- भाजपा सरकार ने हजारों युवाओं को बेरोजगार किया, आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर : स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया SFI की ओर से राजीव गांधी युवा मित्रों को बहाल करने व इंटर्नशिप प्रोग्राम को निरंतर जारी रखने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट को सैंकड़ों युवाओं ने घेरा और प्रदर्शन किया। युवाओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई के सचिव महिपाल गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2021-22 में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा प्रदेश में राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत 5 हजार युवा मित्र शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के दूर-दराज इलाकों में जाकर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए आमजन से घर जाकर सीधा संवाद करने का कार्य करते थे और आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ते थे। जिसके कारण अंतिम छोर तक बैठे आम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला।

गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम को एक आदेश जारी कर समाप्त कर दिया। यह युवाओं के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात है। प्रदेश के हजारों युवाओं से उनका रोजगार भाजपा की सरकार ने छीन लिया जिसके कारण युवाओं के परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द युवा मित्रों को बहाल करें और इंटर्नशिप प्रोग्राम को निरंतर जारी रखें।

एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले दिनों में सरकार ने युवा मित्रों को बहाल नहीं किया और इंटर्नशिप प्रोग्राम निरंतर जारी रखने का आदेश जारी नहीं किया तो प्रदेश भर के युवा मित्र व एसएफआई से जुड़े अनेक लोग जयपुर के शहीद स्मारक पर उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। इस मौके पर अनेक स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

  • जीव गांधी युवा मित्रों को बहाल किया जाए।
  • किसी भी युवा मित्र को बिना कारण नहीं हटाया जाए।
  • राजीव गांधी युवा मित्रों को संविदा केडर में शामिल किया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77