[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री खराड़ी ने बच्चों के साथ किया डांस- VIDEO:चारपाई पर बैठाकर बच्चों ने उछाला, वार्षिकोत्सव में दिखा अलग अंदाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंत्री खराड़ी ने बच्चों के साथ किया डांस- VIDEO:चारपाई पर बैठाकर बच्चों ने उछाला, वार्षिकोत्सव में दिखा अलग अंदाज

मंत्री खराड़ी ने बच्चों के साथ किया डांस- VIDEO:चारपाई पर बैठाकर बच्चों ने उछाला, वार्षिकोत्सव में दिखा अलग अंदाज

उदयपुर : राजस्थान के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार खराड़ी चारपाई पर बैठकर डांस करते नजर आए। चारपाई के चारों तरफ पारंपरिक वेशभूषा पहने बच्चे भी डांस कर रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

मंत्री खराड़ी रविवार को उदयपुर जिले की फलासिया पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर गए थे। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृति प्रस्तुति दी।

चारपाई को हवा में उछालते बच्चे और बैठकर डांस करते मंत्री।
चारपाई को हवा में उछालते बच्चे और बैठकर डांस करते मंत्री।

वार्षिकोत्सव में डांस करते मंत्री का वीडियो आया सामने
समारोह में छात्र-छात्राओं ने मोरिया नृत्य भी किया। छात्र-छात्राएं चारपाई के चारों ओर डांस कर रहे थे। डांस करते-करते मंच पर बैठे मंत्री के पास गए और उन्हें चारपाई पर बैठा लिया। इसके बाद चारपाई को हवा में उछाला। चारपाई पर बैठे मंत्री भी हाथ हिलाकर डांस करने लगे। मंत्री का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। आपको बता दे कि आदिवासी क्षेत्र में परम्परागत तौर पर विवाह के अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को चारपाई पर बैठाकर नृत्य करवाया जाता हैं।

दो कमरों के निर्माण की घोषणा
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मंत्री ने बच्चों को संबोधित कर हौसला अफजाई भी की। मंत्री ने स्कूल में 2 कमरे निर्माण की घोषणा की।

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।

पहले बयानों से रहें चर्चा में
– 15 दिन पहले ही बाबूलाल खराड़ी ने उदयपुर के बीएन कॉलेज मैदान लायंस क्लब के मिलाप-2024 स्पोट्‌र्स कार्निवाल के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा था कि हम लोग मंत्री बन गए, इसका मतलब यह नहीं कि बड़े बाप की औलाद हैं। हम तो जनता के हैं। जनता के बीच रहेंगे। जनता बुलाती है। क्षेत्र के लोग बुलाते हैं। उनकी भी अपेक्षा होती है। इसलिए जनता के बीच हाजिर हुआ हूं।

– करीब 19 दिन पहले ही उदयपुर जिले के नाई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर की जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूदगी में खराड़ी ने कहा था कि आप खूब बच्चे पैदा करो। प्रधानमंत्री मोदी जी आपका मकान बनवा देंगे। फिर तकलीफ किस बात की है।

गांव में पहुंचने पर मंत्री खराड़ी का स्वागत किया गया।
गांव में पहुंचने पर मंत्री खराड़ी का स्वागत किया गया।

आज भी कच्चे मकान में दो पत्नियों के साथ रहते
खराड़ी उदयपुर के झाड़ोल विधायक बने। इस बार पहली बार मंत्री बने हैं। चार बार के विधायक खराड़ी आज भी कच्चे मकान में कोटड़ा से 3 किलोमीटर दूर नीचला फला में रहते हैं। उनका घर आज भी केलूपोश का ही है। वे खुद खेती भी करते हैं। उनके पास एक ट्रैक्टर और एक स्कॉर्पियो है। कैबिनेट मंत्री खराड़ी के दो पत्नियां हैं और आठ बच्चे हैं।

पिछले सत्र में बाबूलाल सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए थे
खराड़ी 15वीं राजस्थान विधानसभा की अवधि में 2022 में सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए थे। वे चौथी बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले 12वीं, 13वीं और 15वीं विधानसभा में भी जीत कर गए थे। खराड़ी ने हायर सेकेंडरी तक पढ़ाई की हैं।

Related Articles