[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा का हुआ अंबेडकर विकास समिति के तत्वाधान में ऐतिहासिक अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा का हुआ अंबेडकर विकास समिति के तत्वाधान में ऐतिहासिक अभिनंदन

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा का हुआ अंबेडकर विकास समिति के तत्वाधान में ऐतिहासिक अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के नाते, झुंझुनूं पधारे उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार डॉ प्रेमचंद बेरवा का भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद महेश के आवास पर भाव भीना अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ अंबेडकर विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की ओर से उन्हें साफा और पुष्प हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया । साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का चित्र भी भेंट किया गया । समिति के सभी कार्यकर्ताओं जिन में राम अवतार, पूलाराम निर्माण, पृथ्वीराज, ओमप्रकाश, मनोज, राकेश, रवि चौहान, विनोद गरवा, हीरालाल नायक, ओमप्रकाश गहनौलिया, देवकीनंदन खत्री, मोहनलाल चायल, श्रवण चायल, पवन चायल, शंभू नेहरा, परमेश्वर, विलास राय, भारत, सुभाष डीगरवाल, दिलीप डीग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। समिति अध्यक्ष महेश ने उप मुख्यमंत्री को साफा और साल पहनाकर अभिनंदन किया । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने समिति के सभी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में उपमुख्यमंत्री को राम दरबार का चित्र भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया । नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, ललित शर्मा, राकेश सहल, प्रमोद खंडेलिया, अर्जुन वर्मा, कैलाश आचार्य, विनोद जांगिड़, देवकीनंदन वर्मा, राकेश दाधीच, पार्षद विजय सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, बुधराम सैनी, पार्षद संजय भार्गव, ख्याली राम कुमावत, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छावसरी, महेंद्र सोनी सहित नगर मंडल की प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार एव पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन एव स्वागत किया। इसी क्रम में भाजपा की महिला मोर्चा की ओर से भी उपमुख्यमंत्री का तिलक लगाकर व भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया ।

इस अवसर पर भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज श्योराण, विमला चौधरी, ममता शर्मा, मंजू चौहान, द्रोपती गरबा, गायत्री देवी, देविका सेन, मधु मुरारका, विनोद शेखावत, कंचन कुमावत सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मंच पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीस खाजपुरिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ,पूर्व जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, भाजपा नेता बबलू चौधरी तथा सांसद नरेंद्र खिचड़, संजय जांगिड़, शिवचरण पुरोहित, नेमी अग्रवाल, प्रमोद जानू ने पुष्प उच्च प्रदान कर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया व मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। जिसमें वाल्मीकि समाज ने वाल्मीकि पार्क के लिए ज्ञापन सोपा, जाट समाज में जाट धर्मशाला के लिए ज्ञापन देकर वाल्मीकि पार्क के निर्माण की मांग उपमुख्यमंत्री से की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62