गणतन्त्र दिवस पर फहराया 120 फीट ऊँचाई पर देश का अभिमान – राष्ट्रीय ध्वज
गणतन्त्र दिवस पर फहराया 120 फीट ऊँचाई पर देश का अभिमान - राष्ट्रीय ध्वज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान के कायार्लय प्रांगण में 120 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायाm गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डालमिया विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बी0 एन0 पचौरी, कायर्क्रम के अध्यक्ष संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल इत्यादि वक्ताओं द्वारा चिड़ावा शहर एंव 21 गांवों से पधारे अतिथियों को संबोधित कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसके महत्व एवं इतिहास से अवगत कराया।
कायर्क्रम के विशिष्ट अतिथि संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार, जल समन्वयक संजय शर्मा, कृषि एवं वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट्, पयार्वरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान, इस्माईलपुर उपस्थित रहे। कायर्क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सभी को राष्ट्रीय ध्वज एवं भारतीय संविधान की गरिमा के अनुसार अपना व्यवहार रखते हुए राष्ट्र निमार्ण में अपना सहयोग देने की अपील की गयी।
कायर्क्रम की अध्यक्षता करते हुए पालीवाल द्वारा संस्थान के संस्थापक रघुहरि डालमिया के राष्ट्रवादी विचारों से सभी को अवगत कराया साथ ही राष्ट्र निमार्ण में युवाओं की भागीदारी एंव विकसित भारत के उत्थान हेतु किये जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सभी को वास्तविकता में संविधान के महत्व के बारे में बताया गया। कायर्क्रम के दौरान सामाजिक कार्यों को बल देने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह निवासी इस्माईलपुर को माला पहनाकर एंव साफा ओढाकर सम्मान किया गया।

कायार्लय प्रांगण में चिड़ावा विकास खण्ड के विभिन्न गांवों से उत्सुक ग्रामीण महिलाएं एंव पुरूषों द्वारा एकत्रित होकर कायर्क्रम में प्रतिभाग किया गया। साथ ही राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटस द्वारा ध्वजारोपण अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट एंव परेड कर अतिथियों का स्वागत किया।
कायर्क्रम का संचालन आई0टी0 आफिसर मोनिका स्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अकाउंटेंट जितेन्द्र सैनी, संस्थान के पयर्वेक्षक सूरजभान रायला, बलवान सिंह, अनिल सैनी, अजय बलवदा, मानसिंह, राकेश महला, सुनिल स्वामी, लक्ष्मण, महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043426


