[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपहरण किए गए युवक को पुलिस ने किया दस्तयाब, जानिए पूरा मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

अपहरण किए गए युवक को पुलिस ने किया दस्तयाब, जानिए पूरा मामला

युवती ने गाजियाबाद पुलिस स्टेशन में के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवा दी. गाजियाबाद पुलिस ने झुंझुनूं पुलिस को सूचना दी तो बगड़ पुलिस ने खुडाना के पास नाकाबंदी की.

बगड़ : झुंझुनूं की बगड़ पुलिस ने गाजियाबाद से अपहरण किए गए युवक को खुडाना के पास से दस्तयाब कर उसे गाजियाबाद पुलिस को सौंपा है.

जानकारी के मुताबिक सीकर के अंबेडकर निवासी युवक महेंद्र का सीकर की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों युवक-युवती आर्य समाज में शादी करने के लिए घर से भागकर गए थे. युवती के परिजनों को जब आर्य समाज में शादी किए जाने की सूचना मिली तो वे भी गाजियाबाद पहुंच गए. जहां पर उन्हें युवती तो नहीं मिली लेकिन युवक महेंद्र मिल गया. जिसे पांच युवक अपने साथ गाड़ी बैठाकर सीकर की तरफ ला रहे थे.

उधर, युवती ने गाजियाबाद पुलिस स्टेशन में महेंद्र के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवा दी. गाजियाबाद पुलिस ने झुंझुनूं पुलिस को सूचना दी तो बगड़ पुलिस ने खुडाना के पास नाकाबंदी की. यहां पर उन्होंने संदिग्ध कार को रूकवाया तो उसमें महेंद्र भी था. जिसे अपहरण करने वालों से छुड़ाकर दस्तयाब किया और गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पर गाजियाबाद पुलिस पहुंची और महेंद्र को तथा पांच आरोपियों को अपने साथ गाजियाबाद ले गई.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad