[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया:75 लोगों को उत्कृष्ट काम करने पर किया सम्मानित, अलग-अलग झांकियां निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया:75 लोगों को उत्कृष्ट काम करने पर किया सम्मानित, अलग-अलग झांकियां निकाली

नीमकाथाना जिले के नेहरू पार्क में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, विधायक सुरेश मोदी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता दीवान समेत अनेक लोग मौजूद रहें.

नीमकाथाना : नीमकाथाना नवगठित जिला में नीमकाथाना में आज पहला गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम नेहरू पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में शहीद परिवारों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही जिले के में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रस्तुति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। एडीएम अनिल महला ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वही शिक्षा विभाग, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद, कृषि विभाग ने झांकिया निकालकर प्रदर्शित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि नए जिले नीमकाथाना में अनेक विभागों के कार्यालय को स्थापित करना एक नई चुनौती थी। सीकर झुंझुनूं को अलग कर नीमकाथाना जिले का ऑपरेशन कर लोगों के सहयोग और अधिकारियों के साथ नए जिले को धरातल पर उतारा।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, एसपी अनिल बेनीवाल, एडीएम अनिल महला, नगर परिषद सभापति सरिता दीवान, एएसपी शालिनी राज सहित अनेक जनप्रतिनिधि जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

देखे समारोह की कुछ तशविरे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad