[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप के बाद खून से लथपथ बेटी बोली थी -‘मम्मा’:आंचल में छुपाकर अस्पताल लेकर गई थी मां, आरोपी ने पहले गर्भवती पत्नी को करवाया था भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेप के बाद खून से लथपथ बेटी बोली थी -‘मम्मा’:आंचल में छुपाकर अस्पताल लेकर गई थी मां, आरोपी ने पहले गर्भवती पत्नी को करवाया था भर्ती

रेप के बाद खून से लथपथ बेटी बोली थी -'मम्मा':आंचल में छुपाकर अस्पताल लेकर गई थी मां, आरोपी ने पहले गर्भवती पत्नी को करवाया था भर्ती

अलवर : घर के आंगन में खेल रही 6 साल की बच्ची से उसके चाचा ने ही रेप किया। आरोपी चाचा चॉकलेट के बहाने भतीजी को कमरे में लेकर गया था। बच्ची की मां ने आरोपी का जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज आई ‘मम्मा’। काफी देर तक गेट पिटने पर दरिंदे ने दरवाजा खोला। मां के सामने उसकी नन्हीं सी बेटी खून से लथपथ थी। इसके बाद मां अपने आंचल में बेटी को छुपाकर अस्पताल पहुंची।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गुरुवार रात पकड़ लिया। मामला अलवर के कोतवाली थाने का है। पुलिस के सीओ नारायण सिंह बताया कि आरोपी को उसके घर से करीब 3 किलोमीटर दूर भूरासिद्ध के पहाड़ियों से देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद पूरी वारदात का खुलासा किया गया।

गुरुवार रात को कोतवाली के पास आमजन ने जाम लगा विरोध जताया था।
गुरुवार रात को कोतवाली के पास आमजन ने जाम लगा विरोध जताया था।

गर्भवती पत्नी को हॉस्पिटल भर्ती करवाकर आया था आरोपी
घिनौनी वारदात करने वाला आरोपी खुद पिता बनने वाला है। रेप से पहले अपनी गर्भपती पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाकर आया था। घर लौटने के बाद बच्ची से रेप किया।

चॉकलेट के बहाने कमरे में लेकर गया
पूछताछ में सामने आया कि दो-तीन बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। उनके साथ 6 साल की बच्ची (आरोपी की भतीजी) भी खेल रही थी। उस परिसर में मुंहबोले चाचा का कमरा भी था। उसने मौका पाकर मासूम भतीजी को चॉकलेट देने के बहाने कमरे में बुलाया था। इसके बाद कमरे का गेट बंद कर लिया और मासूम का मुंह बंद कर रेप किया।

मां के आने पर बाइक पर भागा था
बेटी के आंगन में नजर नहीं आने पर मां ने आस-पास देखा। इस दौरान बगले के कमरे को बंद देखा तो, शक हुआ। गेट को बजाया और आवाज दी। तब मासूम ने कहा मम्मा। यह सुनकर मासूम की मां ने जोर-जोर से गेट बजाया। दरिंदे ने गेट खोला। मां ने बेटी को संभाला। वह रोते हुए बोली-चाचा ने कपड़े उतार दिए। नन्हीं सी बेटी खून से लथपथ थी। इस बीच दरिंदा बाइक लेकर भाग गया।

रात को घंटाघर के पास जाम लगाती महिलाएं।
रात को घंटाघर के पास जाम लगाती महिलाएं।

मां बोली- बेटी का जीवन खराब हो गया
घटना के बाद मां आंचल में छुपाकर बेटी को अस्पताल लेकर गई। बिलखते हुए बोली- बेटी का जीवन खराब कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसपी ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर किया। अलवर कोतवाली की टीम ने करीब साढ़े 9 बजे दरिंद को पकड़ लिया।

कैफे में शराब पीता मिला था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी को तलाशते हुए टीम कंपनी बाग के आस-पास पहुंची थी। यहां एक कैफे में आरोपी शराब पीता हुआ मिला था। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा तो बोला- क्या हो गया, उसने कुछ नहीं किया। कोतवाली थाने के हितेंद्र एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल मोहित ने उसे पकड़ लिया।

2 साल पहले की थी लव मैरिज
आस-पास के लोगों ने बताया कि आरोपी कभी खुद को किसी कंपनी में करना बताता है और कभी कोई ओर काम बताता है। असल में वह मजदूरी करता है। दो साल पहले उसने पड़ोस में रहने वाले किसी युवती से लव मैरिज की थी। लोगों ने आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग की है।

घंटाघर के पास भीड़ जुटी, फांसी की मांग

घटना का आसपास के लोगों को पता चला तो घंटाघर और कोतवाली के बाहर काफी लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और अपराधी को फांसी दो-फांदो दो के नारे भी लगाएं।

पुलिस के सीओ नारायण सिंह ने कहा- आरोपी को घर से करीब 3 किलोमीटर दूर भूरासिद्ध के पहाड़ियों से अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही समझाइश के बाद जाम को भी सुचारू करवाया गया।

Related Articles