[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्षिकोत्सव में भामाशाहों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

वार्षिकोत्सव में भामाशाहों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

वार्षिकोत्सव में भामाशाहों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

लांबी सहड : शहीद सुरेश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबी सहड में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सूरजभान सोनी थे। अध्यक्षता सरपंच नीरू यादव ने की। विशिष्ट अतिथि उमराव प्रसाद जांगिड़, गुगल राम, प्रिंसिपल सुकृता देवी आदि थे। अध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया। छात्र छात्राओं ने व्याख्याता सरोज शर्मा, सुनीता देवी, रायजी पूनम व मीनू बडगुजर, राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भामाशाह सूरजभान सोनी, पूर्व प्रधानाचार्य मनीराम यादव, सत्यप्रकाश वर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गत सत्र में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। विधालय में शानदार पेंटिंग के लिए पेंटर शिवा का भी सम्मान किया गया।

संचालन अनिल शर्मा ने किया। वार्षिक प्रतिवेदन प्रिंसिपल सरोज कुमारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संबलन अधिकारी राजेश सोमरा ने कहा की विद्यालय शिक्षा का मंदिर है हम सब का कर्तव्य बनता है कि यहां से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। नवीन भालोठिया ने कहा कि हर बच्चे को अपनी माता-पिता को भगवान मानकर उनका सम्मान करना चाहिए तथा अपनी पढ़ाई रुचि पूर्वक करनी चाहिए ताकि वह आगे जाकर बड़ा बन सके तथा परिवार का गांव का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम को नवीन भालोठिया, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप यादव, पूनम यादव, मनीराम यादव, रायजी पूनम आदि ने भी संबोधित किया। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर व्याख्याता सरोज शर्मा, इंद्राज सिंह, सत्यप्रकाश वर्मा, संदीप मान, नवीन तंवर, वीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र यादव, नवीन भालोठिया, सुरेश देवी, मीनू बड़गुजर, पूनम यादव, सुनीता देवी, रायजी पूनम, विनोद योगी सभी स्टाफ कर्मियों सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62