[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिले का पहला गणतंत्र दिवस समारोह:पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल शुरू, विभिन्न प्रकार की सजेगी झांकियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना जिले का पहला गणतंत्र दिवस समारोह:पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल शुरू, विभिन्न प्रकार की सजेगी झांकियां

जिला मुख्यालय पर कल कलेक्टर फहराएंगी तिरंगा, तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स

नीमकाथाना : गणतंत्र दिवस को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी हो गई। नवगठित जिला नीमकाथाना का पहला मुख्य समारोह नेहरू पार्क में आयोजित किया जाएगा । समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगीं। गुरुवार को आयोजन को लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया गया। इसमें जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप की जाए ।

नीमकाथाना के पहले गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के नेहरू पार्क में पीटी, पुलिस परेड, बैंड आदि की रिहर्सल चल रही है। नेहरू पार्क में पीटी, मार्चपास्ट, बैंड आदि का रिहर्सल करा रहे हैं। 18 जनवरी से रोज सुबह 10 से 12 बजे तक यह अभ्यास चलता है।

एएसपी शालिनी राज ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर आरएससी, जिला पुलिस, महिला पुलिस सहित यहां 12 निजी और सरकारी स्कूलों, कॉलेजों के 480 छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स अभ्यास कर रहे हैं। आज गुरुवार को नेहरू पार्क में रिहर्सल पूरी हो जाएगी। वहीं स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल शुरू कर दिया है।

नीमकाथाना का पहला गणतंत्र दिवस : तैयारियों का किया गया अंतिम रिहर्सल, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम का एसपी-कलेक्टर ने लिया जायजा
   

ये रहेगा कार्यक्रम

शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि सुबह 8:40 बजे, मुख्य अतिथि की ओर से ध्वजारोहण और राष्ट्रगान सुबह 9 बजे, मुख्य अतिथि की ओर से परेड का निरीक्षण 9:10 बजे, आर्मी बैंड का प्रदर्शन 9:20 बजे, राज्यपाल के संदेश का पठन 9:30 बजे, झांकियों का प्रदर्शन 9:45 बजे, सामूहिक व्यायाम 10 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम 10:10 बजे से वीरांगनाओं का सम्मान और पुरस्कार वितरण 10:25 बजे से, राष्ट्रगान 10:35 बजे, मुख्य अतिथि का उद्बोधन सुबह 11:20 बजे। कलेक्ट्रेट भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों पर झंडा रोहण 26 जनवरी को सुबह 8 बजे किया जाएगा।

फ्यूचर का नीमकाथाना थीम पर निकाली जाएंगी झांकियां

इस बार गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में निकाली जाने वाली झाकियां फ्यूचर ऑफ नीमकाथाना भविष्य थीम पर आधारित होंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में चिकित्सा विभाग की ओर से समेकित स्वास्थ्य सेवाओं, जिला परिषद की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर परिषद की ओर से अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की झांकी, पर्यटन और वन विभाग की ओर से पर्यटन से संबंधित विभागीय योजनाओं की झांकियां, कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से हाईटेक कृषि पर, शिक्षा विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता और स्वीप कार्यक्रम की झांकी, उद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की झांकी, जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय योजना की झांकी निकल जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22