[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपन्न हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन एबीएन स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपन्न हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन एबीएन स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपन्न हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन एबीएन स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राणी सती रोड स्थित श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में भगवान राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मन्दिर परिसर में विशेष रुप से विद्युत एवं पुष्प डेकोरेशन सहित श्री लावरेश्वर महादेव का श्रंगार किया गया। अपराहन मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ के पश्चात दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ इसी के साथ श्री लावरेश्वर महादेव का अभिषेक एवं पुजा-अर्चना के बाद सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा भगवान श्री राम की जीवन्त झांकी भी सजाई गई।

जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी के डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम का बड़ा कट आउट लगाया गया जिसके पास खड़े होकर बड़ी संख्या में भक्तों ने सेल्फी ली।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी सुरेश चंद्र पंसारी, परमेश्वर हलवाई, ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष राधेश्याम ढंढारिया, मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी के शिवकुमार जालान, अरुण जालान, श्री गोपाल हलवाई, डॉ.एस.एन.शुक्ला, भवानी शंकर जगनानी, श्रीकांत पंसारी, राकेश तुलस्यान, नितिन नारनौली, रुपेश तुलस्यान, श्रीहरी पंसारी, नवीन केडिया अंजनी जालान, अनूप गाड़िया, गोविंद जालान, नवीन जालान, संत कुमार ढंढारिया, कैलाश चंद्र अग्रवाल, पंकज जालान, नरेंद्र ढंढारिया सहित अन्य शिव भक्त उपस्थित थे जिन्होंने सेवा कार्य में सहयोग किया।
अंतर स्कूल सांस्कृतिक स्पर्धा में एबीएन स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चुणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 22 जनवरी को शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले में जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र झुन्झनू के द्वारा अंतर स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय निदेशक डॉक्टर अंशु लीला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झुंझुनू के आठ विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से इस प्रतियोगिता में भाग लिया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को जिला प्रशासन जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र द्वारा 21000 रुपए का नगद पुरस्कार एवं विद्यालय ट्रॉफी प्रदान की गई।

विद्यालय सचिव परमेश्वर लाल हलवाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों एवं प्रोग्राम तैयार करवाने के लिए डांस टीचर और टीम प्रभारी को बधाई दी।

प्रधानाचार्य अनीता मंहमिया, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण केजडीवाल, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, हरीश तुलस्यान, संजीव मोदी, अमित जगनानी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62