[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर : गोठड़ा में सीएम सलाहकारी डा. जितेंद्रसिंह का सम्मान करते मुस्लिम समुदाय के लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर : गोठड़ा में सीएम सलाहकारी डा. जितेंद्रसिंह का सम्मान करते मुस्लिम समुदाय के लोग

खेतड़ी नगर : गोठड़ा में सीएम सलाहकारी डा. जितेंद्रसिंह का सम्मान करते मुस्लिम समुदाय के लोग

खेतड़ी नगर : गोठड़ा ग्राम पंचायत की दीन ए मजलिश सोसायटी के सौजंय से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार देर शाम को सीएम सलाहकार का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम सलाहकार व स्थानिय विधायक डा. जितेंद्रसिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युसफ अली, भवंर अली, हाजी इमामुदिन खान, अब्दुल शकुर, हसरत हुसैन, अब्दुल रसीद, मुमताज मणियार, आबिद मणियार, मुमताज कुरेशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, समाज सेवी हरीराम गुर्जर मौजूद थे। अध्यक्षता नासिर हुसैन ने की।

 

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुख्य अतिथि डा. जितेंद्रसिंह का माला व साफ पहना कर स्वागत किया। साथ ही मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि 2019 में मुस्लिम समुदाय के विकास कार्यो के लिए विधायक कोष से दस लाख रूपए देने की घोषणा की थी लेकिन आज तक घोषणाएं पूरी नही हुई। इस संबंध में डा. जितेंद्रसिंह ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर इंटर लाॅकिंग, चार दिवारी ऊंची करवाने व कब्रिस्तान में बिजली व पानी का कनैक्शन करवाने की बात कही। इस संबंध में डा. जितेंद्रसिंह ने जिला कलेक्टर को दुरभाष पर सूचित कर तुरंत प्रभाव से प्रस्ताव पारित करने की बात कही साथ ही पंचायत समिति एईएन महेंद्र कुमार को मौका मुआयना देख कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मोलाना अब्दुल सुबहान, मोलाना असलम, इस्लामुदीन मणियार, खालीद हुसैन, आजाद अहमद खान, नफीस कुरैशी, आदिल अहमद, मुख्तयार कुरैशी, इनायत खान, शाहरूख खान आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin