[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, पूजा व कशिश रहीं विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, पूजा व कशिश रहीं विजेता

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, पूजा व कशिश रहीं विजेता

नीमकथाना : महिला एवं बाल विकास एवंमहिला अधिकारिता विभाग की ओर से नीमकाथाना के कमला मोदी राजकीय महाविद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू वर्मा ने की। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेतानी थे।इस अवसर पर छात्राओं से चेतानी ने कहा कि समाज में व्याप्त लैंगिक

असंतुलन और बेटियों के प्रति भेदभाव को दूर करने के लिएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 मेंबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की थी। आज ये योजना जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। देशभर में इसके सकारात्मक बदलाव आए हैं। पर्यवेक्षक हितेश शर्मा ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा वर्तमान में राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह का आयोजन कर किशोरी बालिकाओं के लिए अनेक कार्यक्रमों काआयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में नीमकाथाना ब्लॉक के विद्यालयों एवं महाविद्यालय की बालिकाओं के बीच 20 जनवरीको पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। इसका नतीजा जारी किया गया। निर्णायक मंडल ने सभी पोस्टरों का अवलोकन कर परिणाम घोषित किया। इसमें पूजा यादव व कशिश जांगिड़ ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, प्रिया यादव व काजल वर्मा ने द्वितीय एवं कृष्ण सैनी और मीना सैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर रोहताश यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रो. कुमुद, प्रो. सुनीता, प्रो. ज्योति, डॉ. संदेश नायक, महिला पर्यवेक्षक सरोज इंदुरिया, हितेश शर्मा, गोविंद सिंह और कला विशेषज्ञ सुरेश यादव सहित अनेक बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62