[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी के बाद घर मिलने आया बॉयफ्रेंड:विवाहिता लाखों रुपए के गहने लेकर गई, युवक को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी के बाद घर मिलने आया बॉयफ्रेंड:विवाहिता लाखों रुपए के गहने लेकर गई, युवक को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी

शादी के बाद घर मिलने आया बॉयफ्रेंड:विवाहिता लाखों रुपए के गहने लेकर गई, युवक को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी

सीकर : सीकर के रामगढ़ सेठान इलाके में शादी के 3 साल बाद युवती ससुराल से लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई। ससुराल के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। इसके साथ ही लाखों रुपए की डिमांड कर रही है।

युवक ने रामगढ़ सेठान पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि उसकी शादी अप्रैल 2020 में नेछवा निवासी युवती से हुई। जिसका शादी के पहले ही किसी के साथ अफेयर चल रहा था। जिससे उसकी पत्नी फोन पर बात भी करती थी। जब पति और उसके घरवाले इसका विरोध करते तो युवक की पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देती। ऐसे में बदनामी के डर से युवक और उसका परिवार चुप रहा।

करीब 6 महीने पहले उसका प्रेमी घर पर मिलने के लिए आया। घरवालों ने उसे देख लिया। इस दौरान युवक की पत्नी लड़ाई-झगड़ा करने लगी। पुलिस ने युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया जब युवक के घरवाले उसकी जमानत करवाने के लिए आए तो उन्हें अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। युवक की पत्नी लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई ।

जब इस बारे में युवक के परिवार ने उसके ससुराल के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि आपके सारे जेवरात सुरक्षित हैं। इसके बाद 21 अक्टूबर को युवक की पत्नी अपने प्रेमी सोहनदान के साथ अपने पीहर गई और खुद की मां और भाभी के भी लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद उसने बताया था कि वह सोहनदान से प्यार करती है और उसी के साथ रहेगी। उसने अपने पति के घर से चुराए हुए जेवरात भी देने से मना कर दिया। साथ ही युवक और उसके घरवालों से लाखों रुपए की मांग और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62