[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्द रातों में बूंद-बूंद इकट्ठा कर रहे लोग,पार्षद ने किया दावा-पूरे कस्बे में पानी को लेकर ऐसे ही हालात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सर्द रातों में बूंद-बूंद इकट्ठा कर रहे लोग,पार्षद ने किया दावा-पूरे कस्बे में पानी को लेकर ऐसे ही हालात

झुंझुनूं के पिलानी कस्बे में पानी का संकट सर्दियों में मौसम भी विकट है.महिलाएं सर्द रातों में आधी रात को पानी की बूंद-बूंद पाने के लिए जगती है और रात को दो, ढाई, तीन बजे तक पानी छोटे हैडपम्प के सहारे भरती है.

पिलानी : झुंझुनूं के पिलानी कस्बे में पानी का संकट सर्दियों में मौसम भी विकट है.महिलाएं सर्द रातों में आधी रात को पानी की बूंद-बूंद पाने के लिए जगती है और रात को दो, ढाई, तीन बजे तक पानी छोटे हैडपम्प के सहारे भरती है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल किया है पिलानी नगरपालिका के पार्षद राजकुमार नायक ने बताया कि उन्होंने यह वीडियो कस्बे के वार्ड नंबर 19 नायकों के मोहल्ले में बनाया था.

आंदोलन करने के बावजूद पानी नहीं 

जिसमें महिलाएं आधी रात को घर के बाहर लगे छोटे हैडपम्प के सहारे पर पानी भर रही है. नायक ने दावा किया है कि ऐसे ही हालात पूरे पिलानी कस्बे के है. बार-बार आंदोलन करने के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा. उन्होंने बताया कि अब एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है. जिसमें सभी संगठनों और सभी वर्गों के लोगों से पानी की समस्या पर हस्ताक्षर करवाने के बाद एक पदयात्रा पिलानी से जयपुर तक निकाली जाएगी.

साथ ही जयपुर में मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे कस्बेवासियों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी जल्द से जल्द पिलानी को देने की मांग की जाएगी.

 पानी की समस्यां
आपको बता दें कि राजस्थान के झुंझुनूं के पिलानी कस्बे के नगरपालिका के पार्षद राजकुमार नायक ने एक विडियो सोशल मिडिया पर डालकर शहेर में हो रहे, पानी समस्याओं को लेकर अवगत कराया है. पार्षद राजकुमार नायक ने बताया है कि कैसे शहेर में पानी की समस्याओं को लेकर शहेर वासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

पार्षद राजकुमार नायक का कहना है कि कस्बे के वार्ड नंबर 19 नायकों के मोहल्ले में महिलाएं आधी रात को घर के बाहर लगे छोटे हैडपम्प के सहारे पर पानी भर रही हैं. कैसे पानी समस्यां महिलाओं को पूरी रात जगा रहा है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77