[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट महापड़ाव का 7वां दिन, आज CM से वार्ता:नेम सिंह बोले- आरक्षण नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, वार्ता के बाद तय होगी रणनीति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

जाट महापड़ाव का 7वां दिन, आज CM से वार्ता:नेम सिंह बोले- आरक्षण नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, वार्ता के बाद तय होगी रणनीति

जाट महापड़ाव का 7वां दिन, आज CM से वार्ता:नेम सिंह बोले- आरक्षण नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, वार्ता के बाद तय होगी रणनीति

भरतपुर : केंद्र की ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज का 7वें दिन भी महापड़ाव जारी है। कल जाट समाज की 11 सदस्य कमेटी जयपुर पहुंची। जहां देर शाम सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी से वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही। आज 1 बजे सीएम भजन लाल शर्मा से जाट समाज की कमेटी वार्ता करेगी। उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

जाट समाज का प्रतिनिधिमंडल वार्ता से पहले रणनीति बनाते हुए।
जाट समाज का प्रतिनिधिमंडल वार्ता से पहले रणनीति बनाते हुए।

वार्ता सकारात्मक लेकिन धरना जारी रहे- फौजदार

वार्ता के बाद आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया- जाट के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता हो चुकी है। वार्ता में अच्छे संकेत मिले हैं। मंगलवार को 12 से 1 बजे के बीच सीएम से जाट समाज के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता होगी। जब तक दूसरे दौर की वार्ता हो तब तक महापड़ाव पर यथा स्थिति में बैठे रहे।

सीएम से दूसरे दौर की वार्ता के बाद जो फैसला होगा उसे समाज के बीच रखा जाएगा। महापड़ाव जैसे चलता आ रहा है उसे यथावत रखा जाए। महापड़ाव जब तक रहेगा जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा। आंदोलन जारी रहेगा। उग्र आंदोलन को आगामी तारीख तक स्थगित रखे। कोई पटरी और रास्तों न जाए। सीएम से वार्ता होने के बाद महापड़ाव स्थल पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सीएम से वार्ता आज

केंद्र की ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज का 17 जनवरी से भरतपुर जिले के उच्चैन तहसील के गांव जयचौली में महापड़ाव जारी है। 22 जनवरी शाम 5 बजे आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी गई थी। कल जाट समाज की 11 सदस्य कमेटी जयपुर के लिए रवाना हुई। सबसे पहले जाट समाज की कमेटी ने राज्य सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी से वार्ता की, उसके बाद आज सीएम से वार्ता होगी। सीएम से वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet