[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SMS हॉस्पिटल में लगेंगे 140 सीसीटीवी कैमरे:24 घंटे अस्पताल की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर, अभय कमांड से भी जुड़ेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

SMS हॉस्पिटल में लगेंगे 140 सीसीटीवी कैमरे:24 घंटे अस्पताल की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर, अभय कमांड से भी जुड़ेंगे

SMS हॉस्पिटल में लगेंगे 140 सीसीटीवी कैमरे:24 घंटे अस्पताल की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर, अभय कमांड से भी जुड़ेंगे

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। अब एसएमएस अस्पताल के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल होंगे।

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में फिलहाल केवल 70 कैमरे ही लगे हैं। इनसे अस्पताल परिसर का केवल 40 फीसदी हिस्सा ही कवर हो रहा है। व्यवस्थाओं को लेकर एसीएस शुभ्रा सिंह ने भी पिछले दिनों अस्पताल प्रशासन के साथ मीटिंग ली थी। इनमें सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने डीओआईटी से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया था। इसे मंजूरी मिलने के बाद अब कैमरे लगने शुरू हो गए हैं।

पहले फेज में 40 कैमरे लगेंगे, 100 अगले चरण में लगेंगे
अस्पताल प्रशासन की डिमांड पर 40 हाई क्वालिटी वाले सीसीटीवी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई और अब चरक भवन में कैमरे लगना शुरू भी हो गए हैं। अगले चरण में 100 कैमरे ट्रॉमा, बांगड़ परिसर के बाहर, धनवंतरि ओपीडी और अस्पताल की अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे। इन कैमरों को अभय कमांड से जोड़ा जाएगा, ताकि सीएमओ से भी 24 घंटे अस्पताल की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। मेडिकल डायरेक्टर, अस्पताल अधीक्षक के पास भी इसका एक्सिस रहेगा।

अस्पताल में तैनात किए जाएंगे होमगार्ड
सीसीटीवी की संख्या बढ़ने के साथ ही क्राउड मैनेजमेंट के लिए एसएमएस अस्पताल में होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। अस्पताल में फिलहाल अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से 450 गार्ड हैं, लेकिन अब प्रशासन ने डीआईजी होमगार्ड को पत्र लिखा है। सभी गार्ड वर्दी में तैनात रहेंगे।

कैमरों का एक्सिस अभय कमांड के साथ निदेशालय में भी रहेगा
एसएमएस अस्पताल के एडिशनल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रदीश शर्मा ने कहा- प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण यहां रोजाना हजारों मरीज आते हैं। नए सीसीटीवी कैमरों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही काम शुरू हो गया है। कैमरों का एक्सिस अभय कमांड के साथ निदेशालय में भी रहेगा। सफाई पर फोकस है, मॉनिटरिंग जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet