[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी (नरहड़) : ईद मिलाद उन्न नबी पर्व:नरहड़ दरगाह से निकाली तिरंगा रैली, कौमी एकता व राष्ट्र प्रेम का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धर्म/ज्योतिषराजस्थानराज्य

पिलानी (नरहड़) : ईद मिलाद उन्न नबी पर्व:नरहड़ दरगाह से निकाली तिरंगा रैली, कौमी एकता व राष्ट्र प्रेम का दिया संदेश

पिलानी (नरहड़) : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नरहड़ में दरगाह सेवा फाउंडेशन द्वारा आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान ने रैली में तिरंगा फहरा कर “हिन्दुस्तान जिंदाबाद” के नारे के साथ कौमी एकता व राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।

फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में भाग लेने आए सर्व समाज के लोगों को बताया कि हजरत मोहम्मद साहब के आपसी भाईचारे, अमन-चैन और निस्वार्थ मानव सेवा जैसे विचार पूरी इंसानियत को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलाद उन नबी का ये त्योहार तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोग उनकी याद में जुलूस निकालते हैं। इस दिन लोग अपने घरों को विशेष तौर पर सजाते हैं और पकवान बनाते हैं, तो वहीं आज कुरान-ए-पाक की भी इबादत की जाती है। आज के खास दिन गरीब लोगों को दान करने की भी परंपरा है, कही-कही गरीबों को खाना खिलाने के लिए भी जलसा निकाला जाता है।

इस मौके पर दरगाह के पूर्व सचिव शमीम पठान, मुमताज सर, मौलाना नूर मोहम्मद, रियाजुद्दीन कादरी, मौलाना इब्राहिम, सलीम मौलाना, रफीक पीर, वाजिद पीर, अकरम पठान, चांद पठान, परवेज, कल्लू पीर, इस्लाम, आसीफ मंत्री, बाबू कुरैशी, युनुस डीलर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22