[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में गूंज रहा जय श्री राम:जिलेभर में शाम को 21 लाख दिए जलाए जाएंगे, 501 महिलाएं करेंगीं आरती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में गूंज रहा जय श्री राम:जिलेभर में शाम को 21 लाख दिए जलाए जाएंगे, 501 महिलाएं करेंगीं आरती

झुंझुनूं में गूंज रहा जय श्री राम:जिलेभर में शाम को 21 लाख दिए जलाए जाएंगे, 501 महिलाएं करेंगीं आरती

झुंझुनूं : झुंझुनूं में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। झुंझुनूं में विभिन्न बडे़ इवेंट आयोजित किया जाएंगे। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर आनंदोत्सव समिति के जिला संयोजक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आज घर घर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। झुंझुनूं शहर में तीन लाख के करीब दिए जलाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे जिले में 21 लाख दिए जलाने का टारगेट है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर झुंझुनू में निकाली गई भगवा रैली
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर झुंझुनू में निकाली गई भगवा रैली

गांधी चौक को सजाया जाएगा

भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं की हृदय स्थली कहे जाने वाले गांधी चौक को लाइट, भगवा झंडे, रंगोली, फूलों से सजाया गया है। शाम 5 बजे गांधी चौक में संतों के सानिध्य में 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। 6 बजे भगवान श्रीराम की महाआरती की स्तुति होगी, जिसमें 501 महिलाएं द्वारा आरती की थाली सजाकर मनोरम आरती की जाएगी। रात 7 बजे राम दरबार की सजीव झांकी सजाई जाएगी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ताओं के घर पर एक राम ध्वज और 11 दिए पहुंचाए जाएंगे। इस दिन सभी मंदिरों को सजाया जाएगा। घर घर भगवा ध्वज लगाया जाएगा।

झुंझुनू के सितसर में भी विराजेंगे राम
झुंझुनू के सितसर में भी विराजेंगे राम

झुंझुनूं में विराजेंगे सियाराम

जिस दिन अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, संयोग से उसी ही दिन झुंझुनूं के सीतसर गांव में स्थित बालाजी धाम मंदिर में भगवान राम, सीता व लक्ष्मण जी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके मंदिर में तैयार चल रही है। ये मूर्तियां करीब 9 साल पहले बनकर आ गई थी। लेकिन शुभ मुहूर्त नहीं निकला। अब 22 जनवरी को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर 12.20 बजे अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की स्थापना के साथ भगवान राम और उनके दरबार की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा आचार्यों के सान्निध्य में होगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर झुंझुनूं हुआ भगवा मय
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर झुंझुनूं हुआ भगवा मय

आचार्य पं. केशरदेव दाधीच के नेतृत्व में रामलला की मूर्ति स्थापना व सात कुंडीय महायज्ञ होगा। महंत पुष्कर लाल पारीक ने बताया कि मूर्तियां नौ साल पहले ले आए थे। लेकिन पता नही उनकी प्राण प्रतिष्ठा क्यों नहीं हो रही थी। जबकि प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त केसर देव शास्त्री ने लगभग सात माह पहले निकाल दिया था। बस मानो, ऊपर वाले ने हुक्म नहीं दिया था।

आज कहां क्या होगा

  • मोदी रोड राजकमल एन्क्लेव में सुबह 11 बजे से भंडारा व शाम 7 बजे हरी कीर्तन का आयोजन।
  • गणेश मंदिर चौक में शाम 6 बजे 11000 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
  • सनातन मित्र मंडल की ओर चूणा चौक पार्क में दोपहर 3 बजे से महाप्रसाद भंडारे का आयोजन।
  • मोतीलाल स्टेडियम में दोपहर 2:15 बजे
  • श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दोपहर 12:15 बजे के बाद 40 से ज्यादा स्थानों पर 11000 लड्डुओं का वितरण किया जाएगा।
  • संगीतमय सुंदरकांड का पाठ व शाम 6:15 बजे सवा लाख दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे।
  • इसके बाद शहर के 11 मंदिरों में शाम 4 बजे 2100 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी।
  • गांधी चौक में शाम 5 बजे दीपोत्सव व 501 महिलाओं द्वारा सामूहिक आरती होगी।
  • सरस्वती समग्र विकास संस्था श्रीकृष्णपूरा दुध व जलेबी का प्रोग्राम

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet