[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवा बाइक रैली निकाली:श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निकाली रैली, कल होगासेठ मोतीलाल स्टेडियम में आनंदोत्सव कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवा बाइक रैली निकाली:श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निकाली रैली, कल होगासेठ मोतीलाल स्टेडियम में आनंदोत्सव कार्यक्रम

भगवा बाइक रैली निकाली:श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निकाली रैली, कल होगासेठ मोतीलाल स्टेडियम में आनंदोत्सव कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला मुख्यालय पर रविवार को भगवा रैली निकाली गई। भगवा बाइक रैली के आयोजक डॉ कमलचंद सैनी और प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को सेठ मोतीलाल स्टेडियम में आनंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस प्रोग्राम के तहत रैली निकाली गई  रैली में 200 से अधिक बाइक सवार जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से गुजरे।

यह बाइक रैली गणेश मंदिर प्रांगण से शुरू होकर अग्रसेन सर्किल होते हुए पंचदेव मंदिर, गुढ़ा मोड,पीरू सिंह सर्किल, कलेक्ट्रेट चौराहा, मंडावा मोड़ से सामुदायिक भवन इंदिरा नगर, शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय स्कूल, गांधी चौक ,चुनाव चौक होते हुए सेठ मोतीलाल स्टेडियम जाकर संपन्न हुई।

इसके माध्यम से आनंद उत्सव कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर कमलचंद सैनी ने जन जन से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में सेठ मोतीलाल स्टेडियम में 22 जनवरी श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में होने वाले आनंदोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

ये हुए रैली में शामिल

रैली में प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के प्रदेश महामंत्री सरोज श्योराण, राष्ट्रीय सैनी महासभा के संरक्षक जगदीश सैनी, सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष अजय सैनी, दिनेश इंदौरिया, संजय दौरासर, विक्रम सैनी, बजरंग लाल व रामावतार सैनी कालेरा की ढाणी, रतन लाल शर्मा, गजानंद लालपुरिया, अशोक हलकारा, आशुतोष स्वामी सहित सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin