[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिविल कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का धरना:आज धरने का 12 दिन, 12 साल से जारी है मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

सिविल कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का धरना:आज धरने का 12 दिन, 12 साल से जारी है मांग

सिविल कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का धरना:आज धरने का 12 दिन, 12 साल से जारी है मांग

भरतपुर : डीग जिले के पहाड़ी तहसील में सिविल कोर्ट और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मांग को लेकर 8 जनवरी से वकील हड़ताल पर हैं। वकील SDM कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। वकीलों का कहना है कि, वह 12 साल से सिविल कोर्ट की मांग कर रहे हैं। परंतु राज्य सरकार द्बारा हर बार जनता को निराश किया जाता है।

वकीलोंका कहना है कि, प्रदेश में अब बीजेपी की सरकार बनी है। सीएम भजनलाल से सभी वकील मांग कर रहे हैं कि, इसी बजट सत्र में पहाड़ी में सिविल कोर्ट खोला जाए। पहाड़ी इलाके का न्यायिक कोर्ट कामां लगता है। पहाड़ी क्षेत्र में आने वाले गांव और कामां की 50 किलोमीटर तक है। पहाड़ी उपखंड के अंदर 3 थाने, 1 उप अधीक्षक कार्यालय, तीन पुलिस चौकियां आती हैं। पहाड़ी की सीमा हरियाणा से सटी होने के कारण पहाड़ी में क्राइम ज्यादा है। आमजन को न्याय के लिए कामां जाना पड़ता है।

वकील पिछले 12 दिनों से SDM कार्यालय के बाहर दे रहे धरना।
वकील पिछले 12 दिनों से SDM कार्यालय के बाहर दे रहे धरना।

सिविल कोर्ट खोलने की मांग को लेकर वकील पिछले 12 दिनों से SDM कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठे हुए हैं, 12 दिन से लगातार चल रहे धरने के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि की तरफ से उन्हें कोई आश्वाशन नहीं दिया गया है। धीरे-धीरे इस धरने में आमजन भी जुड़ता जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77