[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : GST टीम की कार्रवाई:5 ट्रकों को पकड़ा, 20 लाख की कर चोरी की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थान

झुंझुनूं : GST टीम की कार्रवाई:5 ट्रकों को पकड़ा, 20 लाख की कर चोरी की आशंका

झुंझुनूं : GST टीम की कार्रवाई:5 ट्रकों को पकड़ा, 20 लाख की कर चोरी की आशंका

झुंझुनूं : स्टेट जीएसटी झुंझुनूं की टीम ने कार्रवाई करते हुए कर चोरी की आशंका में 5 ट्रकों को पकड़ा है। जीएसटी टीम ने ट्रकों को जिले के अलग अलग इलाकों से पकड़ा है। इनमें तीन ट्रक को चिड़ावा व दो को झुंझुनूं से पकड़ा है। ट्रकों में जीएसटी चोरी की बात सामने आई है।

ट्रकों में 20 लाख की कर चोरी की आशंका जताई गई है। माल की जांच के लिए ट्रकों को झुंझुनूं के कर भवन में खड़ा किया गया है। वाणिज्यिक कर विभाग बीकानेर संभाग के अतिरिक्त आयुक्त देव कुमार एवं संयुक्त आयुक्त सुनील मील के निर्देशन में कर चोरी में लिप्त वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान झुंझुनूं टीम ने एक ट्रक झुंझुनूं से हिसार, दो ट्रक हरियाणा से किशनगढ़ तथा दो ट्रक जोधपुर से दिल्ली जा रहे ट्रकों की जांच की। जांच में कर चोरी की आशंका मिली। इनमें से दो ट्रकों में सरसों, एक में आयरन स्क्रैप, कोल्ड ड्रिंक, दो में ग्रेनाइट ले जाया जा रहा था। ट्रकों की माल की जांच की जा रही है।

राज्य कर झुंझुनूं के संयुक्त आयुक्त सुनील मील ने बताया कि क्षेत्र में कर चोरी कर माल ले जा रहे वाहनों के खिलाफ आने वाले दिनों में और अधिक सघन अभियान चलाने जाने हेतु टीम को निर्देश दिए गए हैं। । इस दौरान सहायक आयुक्त डॉ. परवीन एवं राज्य कर अधिकारी अरूण गावड़िया शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77