नीमकाथाना में 22 जनवरी को मंदिरों में होगी विशेष सजावट:रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, हनुमान चालीसा का किया जाएगा पाठ
नीमकाथाना में 22 जनवरी को मंदिरों में होगी विशेष सजावट:रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, हनुमान चालीसा का किया जाएगा पाठ
नीमकाथाना : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए नीमकाथाना जिले के सरकारी और गैर सरकारी मंदिरों पर विशेष सजावट और रोशनी की जाएगी। वहीं जिले के मंदिरों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला ने बताया कि देव स्थान विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी मंदिरों में विशेष साफ सफाई की जाएगी और मंदिरों के आसपास होर्डिंग लगाए जाएंगे। साथ ही मिट्टी के दीपक जलाएं जाने की व्यवस्था करने, मंदिर परिसर में सत्संग / सुंदरकांड / हनुमान चालीसा का पाठ करवाने, अयोध्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करवाने, मंदिरों में विशेष आरती और विशेष श्रृंगार का आयोजन करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आरती के बाद प्रसाद का वितरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045595

