[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौरव सेनानी शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 19 व 20 जनवरी 2024 को झुंझुनू में संपन्न होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौरव सेनानी शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 19 व 20 जनवरी 2024 को झुंझुनू में संपन्न होगा

गौरव सेनानी शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 19 व 20 जनवरी 2024 को झुंझुनू में संपन्न होगा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : गौरव सेनानी शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 19 व 20 जनवरी 2024 को झुंझुनूं में संपन्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल फौगाट की अध्यक्षता में उपस्थित गौरव सेनानी शिक्षकों ने इस बार झुंझुनूं में अधिवेशन करने का निर्णय लिया। शैक्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि भाजपा नेता बबलू चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथि जनरल सतपाल सिंह कटेवा, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ढाका, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पुनिया रहेंगे। सम्मेलन पूर्व तैयारी हेतु बैठक शहीद स्मारक झुंझुनूं में संपन्न हुई। जिसमें सम्मेलन हेतु पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। सम्मेलन झूझार सिंह पार्क में रखा गया। शैक्षिक अधिवेशन में शिक्षकों के संबंधित बिंदुओं पर चर्चा होगी।

बैठक में सचिव भगत सिंह सामोता, कोषाध्यक्ष विद्याधर श्योराण, वाइस प्रिंसिपल बी आर चावला, केशर सिंह, गंगाराम ढाका, राजकुमार नूनिया, रविंद्र धनखड़, नेतराम दहिया, महेश पूनिया, राजवीर रेपसवाल, राशिद खान राजेश राहड, जिला अध्यक्ष संजीव खरवास आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77