[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुहाडवास विधालय में होंगे एक लाख के विकास कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुहाडवास विधालय में होंगे एक लाख के विकास कार्य

कुहाडवास विधालय में होंगे एक लाख के विकास कार्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सूरजगढ विधानसभा क्षेत्र के कुहाडवास ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के तहत राजकीय विद्यालय में भौतिक विकास कार्यों के लिए चालीस हज़ार रुपये की राशि एकत्रित की ।

समस्त ग्रामवासियों को ओर से रेसला के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार ने चालीस हज़ार रुपये की राशि का चेक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर कि डिप्टी डायरेक्टर उर्मिला चौधरी और एडीपीसी समग्र शिक्षा झुंझुनूं सुभाष चंद्र ढाका को सौपा ।

उर्मिला चौधरी ने बताया कि झुंझुनूं ज़िला पुरातन काल से ही वीरो और भामाशाहों की धरती रहा है ।साथ ही चौधरी ने गाँव के भामाशाहो और प्रेरक को धन्यवाद देते हुए, इसी प्रकार राजकीय विधालयो में सहयोग के लिये आग्रह किया ।

विधालय के संस्था प्रधान नरेश गुप्ता ने बताया कि इस राशि के सहयोग से विद्यालय में सीढ़ियों एवम् कक्षा कक्ष मरम्मत के कार्य करवाए जायेगे और साथ ही गुप्ता ने समस्त दानदाताओ का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मनोज झाझड़िया, कनिष्ठ अभियंता पीयूष सिरोहा, रतिराम धींवा, नागर तेतरवाल, रवि शर्मा उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin