[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम महोत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राम महोत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

राम महोत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर झुंझुनूं गांधी चौक में भाजपा द्वारा आयोजित दीपोत्सव एवं श्री राम महा आरती कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में फौज का मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें 22 जनवरी को गांधी चौक में साम 5:00 बजे से होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि भाजपा द्वारा राम जन्म महोत्सव समिति चुना चौक के तत्वावधान में 22 जनवरी को गांधी चौक में भगवान श्री राम का कट आउट लगाकर महिलाओं द्वारा सुंदर रंगोली बनाई जाएगी। साथ ही भारतीय कला मंच चुना चौक द्वारा राम दरबार की सजीव झांकी सजाई जाएगी। जोशी ने बताया कि साय 5:00 बजे 11 हजार दीपक प्रज्वलित कर 6:00 बजे भगवान श्री राम की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 501 महिलाओं द्वारा आरती की थालियां सजाकर मनोरम आरती की जाएगी। जोशी ने बताया कि 22 जनवरी को संपूर्ण गांधी चौक को भव्य रूप से सजाया जाएगा। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी ।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, वरिष्ठ पार्षद विजय कुमार सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावटिया, उमाशंकर महेमिया, पवन पांडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, विजय कुमार डारा, श्रवण कुमार सैनी, दयाराम सैनी, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, विजय शंकर जोशी, नगर उपाध्यक्ष रवि लंबा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, महेंद्र सोनी, नगर मंत्री अनिल जोशी, कैलाश कुमावत, लीलाधर पुरोहित, चेतना देवी, योगिता, मधु ,सरस्वती, दुर्गेश, विनोद शेखावत, देविका सेन, सुनीता, सुमन जांगिड़, मनीषा, रेखा सैनी, विनोद खन्ना, कार्यालय प्रभारी महेंद्र सोनी, अमित पांडे, पंकज बावलिया, दुर्गा दत्त बियाला, मुकेश महेमिया, समेर कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin