[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा दिवस समारोहपूर्वक मनाया युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानंद – रमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवा दिवस समारोहपूर्वक मनाया युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानंद – रमन

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं पतंगोत्सव मनाकर किए पतंग वितरित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चन्द्रकान्त बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं कार्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला अधिकारिता एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश अंकित कुमार रमन तथा अध्यक्षता उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के विजेंद्र सिंह राठौड़ ने की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा संगठन की परंपरा के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर एवं कब विभाग के शिक्षकों द्वारा बड़ी सलामी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए अपर जिला न्यायाधीश अंकित कुमार रमन ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में व्यक्ति को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र में निखार लाना चाहिए, उन्होंने स्वामी जी के विभिन्न दृष्टांतों का उदाहरण देते हुए बताया कि युवाओं को फेक न्यूज़ से दूर रहते हुए रचनात्मक बातों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कानूनों की जानकारी दी।

इस अवसर पर उपनिदेशक महिला एवम् बाल विकास विभाग विजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आज का दिन युवाओं को समर्पित है, युवाओं को देश के विकास के लिए सकारात्मक सोच रखते हुए निरंतर अपने जीवन में रचनात्मक कार्यों को करना चाहिए। कार्यक्रम में रेंजर्स द्वारा कोमल है कमजोर नहीं गीत पर नृत्य कर सबको भाव विभोर कर दिया। स्वामी जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजनगर के व्याख्याता रामनिवास महलावत ने बताया कि उन्होंने शिकागो में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय संस्कृति का परचम फहराया।

कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संभागी सदस्यों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के एक हजार से अधिक पतंग वितरित किए गए तथा पतंगोत्सव मनाया गया तथा इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में रखी गई जिसमें विजेताओं को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पुरुस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रोटेक्शन ऑफिसर राजेंद्र सिंह शेखावत, महिला अधिकारिता विभाग की पूजा पर्यवेक्षक, जेंडर स्पेशलिस्ट ममता, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रियंका कसवा, स्काउट गाइड से सी ओ गाइड सुभिता महला, राम अवतार सबलानिया बाबूलाल गुर्जर, रामदेव सिंह गढ़वाल, विजय गर्वा, अर्जुन सिंह, रूक्मानंद खत्री, विक्की कुमार, हेमराज, सौरव केड़िया,दिनेश कुमार, अमरचंद सहित सैकड़ो की संख्या में स्काउटर और रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin