[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

201 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 270 रोगी लाभान्वित, 50 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

201 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 270 रोगी लाभान्वित, 50 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन

लगातार 201 शिविर लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया डाॅ दयाशंकर जांगिड

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चन्द्रकान्त बंका

झुंझुनूं : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सौजन्य से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति झुंझुनूं के आर्थिक सहयोग, डाॅ विमलेश आई केयर मेडिको सोसासटी तथा अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा द्वारा आयोजित 201 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 12 जनवरी को छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध स्कूल के निदेशक सुशील मील तथा अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया नवलगढ निवासी बंबई प्रवासी बिल्डर अब्बास बारूदगर तथा वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड थे।भारी ठंड के बावजूद चिकित्सा शिविर में 270 रोगी लाभान्वित, 50 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन किया गया जिनके आपरेशन जांगिड़ अस्पताल में डाॅ. अविनाश व उनकी टीम द्वारा किये जायेंगे। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि लगातार 201 शिविर लगाकर 29000 आपरेशन करवाने के लिये मानव सेवा में वृद्ध लोगो को अंाखो की रोशनी देना एक अनुकरणीय कार्य है। इसके लिये डाॅ दयाशंकर जांगिड साधुवाद के पात्र है।

अध्यक्षता करते हुये योगेन्द्र मिश्रा ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं व भामाशाहों से मिलकर नेत्र चिकित्सा शिविर लोगो के लिये वरदान सिद्ध हो रहे है। इसके मुख्य सूत्रधार डाॅ दयाशंकर जांगिड ही है जो इस उम्र में भी सक्रिय रहकर इतने सेवाकार्य कर युवाओं के लिये प्रेरणा स्रोत है।

डाॅ अविनाष पुरोहित ने बताया कि मेरा भी लगातार इतने लंबे समय तक यहां शिविर में भाग लेना अपने आप में एक कीर्तिमान है। मेरी संस्था की ओर से सभी दानदाताओं क्लब के सदस्यों व यहां की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद कि वे हमारे द्वारा उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाते है। शिविर संयोजक डाॅ दयाषंकर जागिड ने बताया कि सभी के सहयोग से लगातार इतने शिविर लगाकर एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे है ईश्वर की कृपा से सभी लोगो को दृष्टी प्राप्त हो रही है। यह बडी खुशी व हर्ष का विषय है। इसके लिये भामाशाह अंधता निवारण समिति व सभी क्लब के सदस्य व संस्थाएं व रोगी जो लाभ ले रहे है सभी धन्यवाद के पात्र है।

शिविर में क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया के नेतृत्व में सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन के डाइरेक्टर डाॅ शंकरलाल सैनी, डाॅ मनीष व डाॅ मीनाक्षी जांगिड, डाॅ शिखरचंद जैन, सरोज जांगिड, प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड, पूर्व प्रांतपाल मेजर डीपी शर्मा, जनार्दन घोडेला, योगेश सोनी, मुरली मनोहर चोबदार के के डीडवानिया पंकज शाह सुमन वर्मा आवेश बारूदगर शोयब लंगा, ओमप्रकाश सोनी, सीताराम घोडेला, बाबूलाल शर्मा छगनलाल सैन रमाकांत सोनी, गंगाधर मील सहित जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin