[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Alka Lamba: महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- राम मंदिर एक धार्मिक संगठन तक सीमित, न्याय यात्रा में सब होंगे शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

Alka Lamba: महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- राम मंदिर एक धार्मिक संगठन तक सीमित, न्याय यात्रा में सब होंगे शामिल

Mahila Congress President Alka Lamba: महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा- भाजपा राम मंदिर के उद्घाटन में जल्दबाजी कर रही है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। मंदिर निर्माण पूरा नहीं होने के बाद भी भाजपा इसे खोलना चाहती है। क्या भगवान राम यह देखकर प्रसन्न होंगे?

Mahila Congress President Alka Lamba: महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि किसी नेता के हाथ से राम मंदिर का उद्घाटन कराना गलत है। राजनीति की अपनी नैतिकता होनी चाहिए, धर्म का राजनीतिकरण करना अनुचित है।  राम मंदिर का उद्घाटन किसी धार्मिक नेता द्वारा किया जाना चाहिए था न कि राजनेता द्वारा।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- यह एक गैर राजनीतिक यात्रा है, जिसका उद्देश्य देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे राम मंदिर उद्घाटन को भाजपा गैर-राजनीतिक बता रही है। लेकिन, लोग दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। हमारी यात्रा में सभी धर्मों, जातियों और संप्रदायों के लोग शामिल होंगे, वहीं, राम मंदिर केवल एक विशेष धार्मिक संगठन तक ही सीमित है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा- भाजपा राम मंदिर के उद्घाटन में जल्दबाजी कर रही है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। मंदिर निर्माण पूरा नहीं होने के बाद भी भाजपा इसे खोलना चाहती है। क्या भगवान राम यह देखकर प्रसन्न होंगे?

8000 किमी लंबी यात्रा
अल्का लांबा ने कहा- हमारी यात्रा भारत जोड़ो यात्रा 2022 की अगली कड़ी है, जो 14 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू होगी। यह राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान करीब 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन होगा।

हमारी लड़ाई जारी रहेगी
देश में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, किसानों की आत्महत्या और आसमान छूती महंगाई का जिक्र करते हुए लांबा ने कहा- देश में पिछले कुछ समय से आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में जो अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ यह हमारी लड़ाई है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक समाज के हर वंचित वर्ग को न्याय नहीं मिल जाता।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet