[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चायनीज मांझे से कटा बच्चे का गला:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, घर के बाहर खेलते समय हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चायनीज मांझे से कटा बच्चे का गला:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, घर के बाहर खेलते समय हादसा

चायनीज मांझे से कटा बच्चे का गला:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, घर के बाहर खेलते समय हादसा

चूरू : घर के आगे बच्चों के साथ खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे का चायनीज मांझे से गला कट गया। लहूलुहान हालत में पिता ने बेटे को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। अस्पताल में बच्चे के गले पर करीब दस टांके आए हैं।

अस्पताल में धोधलिया निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा सुमित बुधवार शाम घर के आगे खेल रहा था। तभी चायनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका गला कट गया। सुमित के गले से बहुत ज्यादा खून बहने लगा। घटना की सूचना पड़ोसियों ने सुमित के पिता पवन कुमार को दी। लहूलुहान हालत में बच्चे को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसके गले पर करीब दस टांके लगाकर उसका इलाज किया। घटना की सूचना के बाद अस्पताल में धोधलिया गांव के लोगों की भीड़ लग गई।

पवन कुमार ने बताया कि सुमित पांचवीं क्लास में पढ़ता है। शाम के समय वह बच्चों के साथ घर के आगे खेल रहा था। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी से चायनीज मांझा बेचने वालों और खरीदने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाजार में खुलेआम चायनीज मांझा बिक रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin