[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर पालिका क्षेत्र सिंघाना में कालिया टिटोड़ा पहाड़ में हो रहे अवैध खनन की जांच हेतु कमेटी का गठन किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्यसिंघाना

नगर पालिका क्षेत्र सिंघाना में कालिया टिटोड़ा पहाड़ में हो रहे अवैध खनन की जांच हेतु कमेटी का गठन किया गया

नगर पालिका क्षेत्र सिंघाना में कालिया टिटोड़ा पहाड़ में हो रहे अवैध खनन की जांच हेतु कमेटी का गठन किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नरेश कुमार सैनी 

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति सभागार में सोमवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत समिति प्रधान सोनू कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंघाना पालिका क्षेत्र में टिटोडा मोहल्ले में अवैध खनन की जांच करवाने की मांग की गई।

पंच सदस्य रिंकी देवी व कमला देवी ने बताया कि सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र के टिटोडा कालिया पहाड़ के अंदर अवैध रूप खुदाई कर पत्थर उठाने का काम किया जा रहा है, जिसको पूर्ण रूप से बंद कराया जाए। इस दौरान विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा पहले से पत्थर उठाने की नीलामी ग्राम पंचायत से की जाती आ रही है। अब यह प्रकरण नगर पालिका सिंघाना के अधीन है। इसलिए इसका समाधान नगर पालिका स्तर पर होना है।

बैठक में ढाढोत सरपंच रामकिशन ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से दी जा रही बिजली में कटौती की जा रही है, जिसके चलते किसानों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए नियमित रूप से छह घंटे खेती के लिए बिजली देने की मांग की गई। इसके अलावा शाहपुर में दो ट्यूबवेल बंद होने व पंचायत समिति क्षेत्र में सुखे-टयुबेल के स्थान पर नए टयुबेल बनाने तथा नये ट्यूबवेलो में विद्युत कनेक्शन समय पर करवा कर सभी को समय पर रहते चालू करने की मांग की गई।

सभी ग्राम पंचायत में इसी माह पेयजल से संबंधित स्रोतों का सर्वे करवा कर पानी की समस्या का समाधान ढूंढने की मांग की गई। पेयजल स्रोतों का सर्वे कराने के लिए जल्द उनको चालू करवाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी, ताकि आने वाली गर्मी में पानी की समस्या नहीं हो। इस दौरान प्रधान सोनू कुमारी ने उपस्थित अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सुनिता, सरिता, कमला, रिंकी, हवा सिंह, सरिता, सरपंच रामकिशन, सावित्री, उम्मेद, मन्नी, सुभाषचंद्र, धर्मपाल, विकास अधिकारी दारासिंह, एईएन आजाद सिंह, लेखा अधिकारी महेश कुमार धायाल, डॉ मानवेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, विशंभर दयाल, अरविंद कुमार, खुशीराम मीणा, रमेश चंद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कैलाश शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, नरेश कुमार ,हरपाल सिंह, उपेंद्र मीणा ,रामावतार, चेतराम मीणा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet