गंदा पानी इकट्ठा होने से रास्ता बंद बह रहा गंदा पानी, आमजन परेशान, बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा, ग्रामीण खुद सफाई करने को मजबूर
गंदा पानी इकट्ठा होने से रास्ता बंद बह रहा गंदा पानी, आमजन परेशान, बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा, ग्रामीण खुद सफाई करने को मजबूर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : योगेश कुमार
कलाखरी/बुहाना : बुहाना की ग्राम पंचायत कलाखरी में गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। नाली न बनने और आम रास्तों पर गंदा पानी भरा होने के कारण कीचड़ गंदगी फैली हुई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई वर्षों से इस समस्या को झेल रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हर गाँव गली में स्वस्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इस गाँव में कहने के बाद भी सफाई नहीं होती। नालियां जो बनीं भी हैं वह कचरे से भरी पड़ी हैं, सड़क पर पानी भरा है वह अलग। गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं जिससे लोगों में डेंगू होने का खतरा बना है। अभी कोरोना महामारी से निजात नहीं मिली की दूसरी समस्या तैयार है इससे ग्रामीण जूझना नहीं चाहते। इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि नाली जल्द-जल्द बनवाई जाए ताकि गंदा पानी सड़क पर जमा ना हो सके।
साहिल, रोहित यादव, कपिल, मोनु, राजपाल हवलदार का कहना है कि गांव के सरपंच से भी सफाई करवाने को कहा गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047696


