[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

असिस्टेंट प्रोफेसर, पीटीआई और लाइब्रेरियन एग्जाम-2023 आज:एक घंटे पहले शुरू हुई एंट्री, राजस्थान के 602 परीक्षा सेंटर्स पर हो रहा एग्जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

असिस्टेंट प्रोफेसर, पीटीआई और लाइब्रेरियन एग्जाम-2023 आज:एक घंटे पहले शुरू हुई एंट्री, राजस्थान के 602 परीक्षा सेंटर्स पर हो रहा एग्जाम

असिस्टेंट प्रोफेसर, पीटीआई और लाइब्रेरियन एग्जाम-2023 आज:एक घंटे पहले शुरू हुई एंट्री, राजस्थान के 602 परीक्षा सेंटर्स पर हो रहा एग्जाम

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आज आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर, पीटीआई और लाइब्रेरियन एग्जाम-2023 12 बजे से शुरू होगी। एग्जाम अजमेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। एग्जाम के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का आंतरिक समय दिया जाएगा।

एग्जाम को देखते हुए अजमेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर में इंटरनेट बंद कर रखा गया है। एग्जाम सेंटर्स के बाहर सुबह से ही कैंडीडेट्स पहुंचना शुरू हो चुके हैं। सेंटर्स के बाहर और अंदर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। एग्जाम के लिए 1 लाख 98 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म भरा था।

आयोग सचिव ने बताया कि सभी जिला मुख्यालय के 602 परीक्षा सेंटर्स पर परीक्षा 12 बजे से शुरू होगी। कैंडिडेट्स को मेटल डिटेक्टर से पूर्णता जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर से जुड़े कार्मिकों को भी केंद्र में मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं दिया जा रहा।

संपूर्ण परीक्षा आयोजन की वीडियोग्राफी के प्रति परीक्षा केंद्र पर दो वीडियोग्राफरों की नियुक्ति पुलिस वेरिफिकेशन के बाद की गई है। एग्जाम शुरू होते ही परीक्षा कक्षा में अपने रोल नंबर पर बैठे हुए प्रत्येक कैंडिडेट की वीडियोग्राफी की जाएगी।

एग्जाम से एक घंटे पहले परीक्षा सेंटर में स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई।
एग्जाम से एक घंटे पहले परीक्षा सेंटर में स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई।

जिला पुलिस और एसओजी अलर्ट

भाजपा सरकार के कार्यकाल की पहली भर्ती परीक्षा आज आयोजित होगी। परीक्षा में नकल व गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला पुलिस के साथ एसओजीबी सक्रिय है। परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की आशंका और शिकायत आयोग के कंट्रोल के अलावा सीधे एसओजी को भी कर सकेंगे।

अजमेर और कोटा, बीकानेर में बंद रहेगा नेट

अजमेर संभागीय आयुक्त डॉ. भारती दीक्षित ने बताया- एग्जाम की गोपनीयता बनाए रखने के लिए दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इस दौरान 2जी, 3जी, 4जी, 5जी, इंटरनेट सेवा अस्थाई रूप से बंद रहेगी। वॉइस कॉल, ब्रांड बैंड एवं लीज लाईन डाटा की सुविधा इससे अप्रभावित रहेगी। परीक्षा को देखते हुए कोटा संभाग की आयुक्त प्रतिभा सिंह ने भी कोटा में नेट बंद करने का आदेश जारी किया हैं। यहां दोपहर 11 से 2 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। बीकानेर में सुबह 8:00 बजे से 2:00 तक इंटरनेट बंद रहेगा।

अजमेर में डॉक्यूमेंट चैक करने के बाद स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई।
अजमेर में डॉक्यूमेंट चैक करने के बाद स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई।

फोटो लगा पहचान-पत्र लेकर जाना जरूरी

अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। विशेष परिस्थितियों में मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ही अन्य मूल फोटो पहचान पत्र यथा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश मिल सकेगा। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

300 मीटर दूरी तक धारा 144 लागू

अजमेर संभागीय आयुक्त डॉ. भारती दीक्षित ने बताया- धारा 144 के अन्तर्गत राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय अजमेर की बाह्य चार दीवारी के 300 मीटर क्षेत्र की सीमाओं के अन्दर निषेधाज्ञा लागू कर प्रतिबन्ध लगाए गए है। प्रतिबंधित क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति इकठ्ठे होकर किसी भी प्रकार का जमाव, धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी आदि नहीं कर पाएंगे, न ही प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग ही कर पाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77