खेतड़ी में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
खेतड़ी में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

खेतड़ी : खेतड़ी के करमाडी गांव के बस स्टैंड पर बुधवार को प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण सैनी ने कहा कि नारी-शिक्षा की अग्रणी क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले की जयंती पर शिक्षा की जागृति के लिए संघर्ष आधुनिक भारत के लिए गौरव मयी है। सावित्री बाई ने अपना पूरा जीवन नारी शिक्षा और नारी सम्मान के लिए कार्य किया। उनका कार्य हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा का बहुत महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को संस्कार वान शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए।
सावित्री बाई फुले शिक्षा की अलग जगाई थी। देश के अनेक ऐसे महापुरुष हुए जिन्होंने अपने विचारों व मानवता की सेवा में अपने जीवन का निर्वहन किया और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास भी किया था। आज के युवा संस्कृति व संस्कारी शिक्षा को छोड़ गलत शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। ऐसे में युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा नगरपालिका परिसर में भी सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गीता सैनी के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सिंगर इंद्राज सैनी व राकेश सैनी की पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर बाबूलाल सैनी, बद्री प्रसाद सैनी, छाजु सैनी, सुबेदार ओमप्रकाश सैनी, इंद्राज सैनी, सवाई सैनी, सुभाष सैनी, सीताराम, रमेश सैनी, ओम प्रकाश, प्रमोद सैनी, मनोहर लाल सैनी, दिनेश सैनी, महावीर मेघवाल, राकेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।