मनोज मील करेंगे राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व
मनोज मील करेंगे राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व
झुंझुनूं : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर भारत सरकार के उपभोक्ता मामलात मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झुंझुनू के अध्यक्ष मनोज मील करेंगे। रविवार यानी 24 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जयपुर ने उन्हें नामित किया है।
गौरतलब है कि उपभोक्ता अधिकारों के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर नई दिल्ली में उपभोक्ता मामलात मंत्रालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय केबिनेट मंत्री पीयूष गोयल एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीपति समेत केबिनेट राज्य मंत्री, रोहित कुमार सिंह उपभोक्ता मामलात विभाग के सचिव के साथ प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी हिस्सा लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035485

