[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल होने राष्ट्रपति पहुंचीं जैसलमेर:स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाओं से करेंगी संवाद, सीएम भी पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल होने राष्ट्रपति पहुंचीं जैसलमेर:स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाओं से करेंगी संवाद, सीएम भी पहुंचे

'लखपति दीदी सम्मेलन' में शामिल होने राष्ट्रपति पहुंचीं जैसलमेर:स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाओं से करेंगी संवाद, सीएम भी पहुंचे

जैसलमेर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राजस्थान के राज्यपाल, सीएम और कई बड़े भाजपा नेता आज जैसलमेर पहुंचे हैं। दोपहर में राष्ट्रपति के पहुंचने पर सभी ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पोकरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में गए।

राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तहत ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ कार्यक्रम का आयोजन पूनम सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। सभी अतिथि मंच पर मौजूद हैं।

सेना के कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी पहुंचे।
सेना के कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी पहुंचे।

स्वयं सहायता समूह ने 45 लाख महिलाओं को किया लाभान्वित
जानकारी अनुसार राजीविका की ओर से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 45 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया हैं। ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ कार्यक्रम में राजीविका की ओर से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिनमें स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। राजीविका की ओर से संचालित आर्थिक गतिविधियों को दर्शाया गया हैं। पांच स्टॉल गैर सरकारी संगठनों की ओर से लगाई गई है, जिनका राजीविका के साथ आजीविका संवर्धन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एमओयू किया गया हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा भी जैसलमेर पहुंचे हैं। वे राष्ट्रपति के साथ सेना के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सीएम भजनलाल शर्मा भी जैसलमेर पहुंचे हैं। वे राष्ट्रपति के साथ सेना के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति की अगवानी
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पहुंचने पर हैलिपेड पर राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी आज सुबह विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनका कलेक्टर आशीष गुप्ता, एसपी विकास सागवान, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।

सीएम शाम 6 बजे स्थानीय भाजपा कार्यलय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे जैसलमेर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल एक दिन पहले शुक्रवार को पहुंच गए थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, जैसलमेर व पोकरण के MLA छोटू सिंह व महंत प्रतापपुरी भी सेना के कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

पूनम स्टेडियम में लगाया डोम टैंट
शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में राष्ट्रपति और राज्यपाल की ओर से लाभार्थी महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम के लिए डोम टैंट लगाया गया हैं। राष्ट्रपति का काफिला जिन सड़क मार्गों से होकर गुजरेगा, उन्हें सजाने-संवारने का काम भी हाथ में लिया गया है।

फोटो जैसलमेर के एयरपोर्ट का है। यहां राष्ट्रपति सेना के विशेष विमान से पहुंची और सेना के हेलिकॉप्टर से पोकरण के लिए रवाना हुईं थीं।
फोटो जैसलमेर के एयरपोर्ट का है। यहां राष्ट्रपति सेना के विशेष विमान से पहुंची और सेना के हेलिकॉप्टर से पोकरण के लिए रवाना हुईं थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet