[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

MLA मीणा ने आंदोलन कर रहे मजदूरों से की मुलाकात, कलेक्टर ने फैक्ट्री प्रबंधन को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसवाईमाधोपुर

MLA मीणा ने आंदोलन कर रहे मजदूरों से की मुलाकात, कलेक्टर ने फैक्ट्री प्रबंधन को दिए निर्देश

विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आंदोलन कर रहे सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्टर ने फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिए कि जब तक मजदूरों का भुगतान नहीं हो जाता, कोई भी सामान नहीं बेचा जाएगा।

सवाई माधोपुर : सवाई माधोपुर विधायक डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे जयपुर उद्योग लिमिटेड सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों से मुलाकात की। मजदूरों से बातचीत कर डॉक्टर मीणा ने उनकी समस्याओं को सुना। फिर मजदूरों के सामने ही फैक्ट्री के व्यवस्थापक से भी मामले की जानकारी ली।

डॉ. मीणा को मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री के स्क्रेप को प्रबंधन ओने-पोने दामों में बेच रहा है। साथ ही बचा हुआ सामान भी निकालने की तैयारी की जा रही है। विधायक मीणा ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में जिला कलेक्टर के साथ चर्चा करेंगे।

इसके बाद कलेक्टर ने फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक फैक्ट्री के मजदूरों का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक फैक्ट्री का कोई भी सामान नहीं बेचा जाएगा। साथ ही मजदूरों के क्वार्टर में भी रहने दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin