[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Covid19: क्या कोरोना महामारी की वापसी हो रही है? WHO का दावा- एक महीने में दुनियाभर में 52 प्रतिशत केस बढ़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Covid19: क्या कोरोना महामारी की वापसी हो रही है? WHO का दावा- एक महीने में दुनियाभर में 52 प्रतिशत केस बढ़े

बीते एक महीने में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 52 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। डब्लूएचओ ने बताया कि बीते महीने में दुनियाभर में कोरोना के कुल 8,50,000 नए मामले सामने आए हैं।

Covid19: कोरोना संक्रमण एक बार फिर दुनिया को डरा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि बीते एक महीने में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 52 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। डब्लूएचओ ने बताया कि बीते महीने में दुनियाभर में कोरोना के कुल 8,50,000 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से 3000 लोगों की मौत हुई है। हालांकि मरने वालों के आंकड़ों में बीते एक महीने में 8 फीसदी की कमी आई है।

अब तक कोरोना संक्रमण से गई 70 लाख जान
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि 17 दिसंबर तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, वहीं 70 लाख लोगों की अभी तक कोरोना संक्रमण से जान गई है। वैश्विक स्तर पर कोरोना के 1,18,000 मामले नए सामने आए हैं और इनमें से 1600 से अधिक मरीजों को गंभीर हालत है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना के मामलों में वैश्विक स्तर पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं आईसीयू में मरीजों के भर्ती होने में 51 फीसदी का उछाल आया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin