[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्पा में महिला का संदिग्ध हालत में मौत का मामला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक शराब और जहरीली चीज खाने से मौत की बात आई सामने, पुलिस ने एफएसएल को भेजी जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्पा में महिला का संदिग्ध हालत में मौत का मामला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक शराब और जहरीली चीज खाने से मौत की बात आई सामने, पुलिस ने एफएसएल को भेजी जांच

स्पा में महिला का संदिग्ध हालत में मौत का मामला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक शराब और जहरीली चीज खाने से मौत की बात आई सामने, पुलिस ने एफएसएल को भेजी जांच

उदयपुर : गोवर्धन ​विलास थाना क्षेत्र के इम्पीरियल होटल में बने स्पा सेंटर में 9 दिन पहले एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा है कि युवती की मौत शराब के नशे में जहरीली चीज खाने से हुई है।

हालांकि ये सुसाइड है या अधिक शराब पीने से मौत हुई है या फिर उसे किसी ने जहर खिलाया था। इसका पता पुलिस जांच में ही लग पाएगा। इधर, पुलिस का कहना है कि उन्होंने अब एफएसएल को इसकी जांच के लिए सैम्पल भेजे हैं जहां से मौत के कारणों की स्पष्ट रूप से पुष्टि हो पाएगी।

गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के इम्पीरियल होटल में बने स्पा सेंटर में 9 दिन पहले एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है।
गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के इम्पीरियल होटल में बने स्पा सेंटर में 9 दिन पहले एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है।

स्टाफ ने तोड़ा था श्रद्धा के रूम का दरवाजा, फिर पुलिस को बुलाया
मौत से करीब 15 दिन पहले ही श्रद्धा सालवी (37) बलीचा बाइपास स्थित इम्पीरियल होटल के स्पा सेंटर में काम करने आई थी। ये स्पा, होटल के दूसरे फ्लोर पर है। यही वह एक कमरे में रहती थी। 13 दिसंबर दिन में करीब 11 बजे स्टाफ ने श्रद्धा के रूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद होटल स्टाफ ने ही दरवाजा तोड़ दिया था। ऐसे में जब वे अंदर घुसे तो देखा कि श्रद्धा पीठ बैड पर वेसुध पड़ी थी। बेड पर शराब की बोतल थी और खाने का सामान रखा हुआ था। इसके बाद होटल स्टाफ ने गोवर्धन विलास थाना पुलिस को बुलाया।

घटना के वक्त बंद थे स्पा सेंटर के सीसीटीवी कैमरे
जानकारी अनुसार घटना के वक्त स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। ये कैमरे किसने और क्यों बंद किए। इस बारे में कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे रहा। पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस मृतक श्रद्धा के मोबाइल से कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

मृतक की छोटी बहन का आरोप, बहन को जहर देकर मारा है
श्रद्धा की छोटी बहन अनीता पुजारी पत्नी हेमंत पुजारी निवासी बेलापुर जिला ठाणे महाराष्ट्र ने उदयपुर आकर श्रद्धा को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। अनीता ने कहा- श्रद्धा शराब की आदी थी लेकिन ज्यादा शराब के सेवन से मौत हो जाए ये मानना संभव नहीं है। उसे जहर दिया गया है। इसके पीछे 5 लोगों का हाथ है।

अनीता ने कहा-वो 3 महीने पहले अक्टूबर में ही उदयपुर आई थी। उसे प्रिया नाम की लड़की यहां लेकर आई थी। पहले वो लेकसिटी स्पा में काम करती थी जहां उसे उसके काम की पेमेंट नहीं दी गई थी। बहन ने क्रिस्टल स्पा की नेहा योगेश और लेकसिटी स्पा के चेतन प्रिया और ममता पर भी आरोप लगाए हैं। अनीता के अनुसार, उसे उसके काम का रुपया नहीं दिया जा रहा था और उसे मानसिक प्रताड़ित किया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77